देहरादून की स्नेह राणा का विजयी स्वागत, मुख्यमंत्री ने दी 50 लाख की बधाई – पर्वतजन

महिला क्रिकेट विश्व कप जीतने के बाद ऑलराउंडर स्नेह राणा पहली बार देहरादून लौटीं, जहां एयरपोर्ट पर उनका जोरदार स्वागत ढोल-नगाड़ों के साथ किया गया। सनौला, देहरादून की रहने वाली स्नेह राणा ने कहा कि टीम इंडिया की मेहनत और एकजुटता ने विश्व कप जीत को संभव बनाया।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति से टीम की मुलाकात बेहद प्रेरणादायक रही। दोनों नेताओं ने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया। राज्य स्थापना दिवस पर स्नेह राणा मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री से भी मुलाकात कर सकती हैं।
स्नेह को लेने एयरपोर्ट पहुंचे उनके भाई कमल राणा और भाभी ऋचा राणा ने कहा कि उन्होंने वर्ल्ड कप के लिए कड़ी तैयारी की थी। चोट लगने के बावजूद उन्होंने शानदार वापसी की और भारत को चैंपियन बनाया, जिससे देहरादून और उत्तराखंड का नाम रोशन हुआ।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्नेह राणा से फोन पर बात कर उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन पर 50 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि की घोषणा की। उन्होंने कहा कि स्नेह राणा की लगन और प्रतिभा ने राज्य को गौरवान्वित किया है, और उनकी सफलता युवाओं व बेटियों के लिए प्रेरणा बनेगी।

Sapna Rani

Recent Posts

चमोली के झटकों से सिहरा उत्तराखंड, 6 महीने में 770 भूकंप, क्या यह किसी बड़े ‘महाभूकंप’ की आहट है? – myuttarakhandnews.com

पिथौरागढ़; दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

15 minutes ago

मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान

08 से 10 अक्टूबर तक प्रत्येक बूथ पर विशेष कैंप, 12 से 20 अक्टूबर तक…

19 minutes ago

उत्तराखंड मे SIR पर कांग्रेस के गंभीर आरोप, मनोज रावत ने कहा – 13.85 लाख वोट काटे गए, कोर्ट जाने की बात कही – myuttarakhandnews.com

देहरादून। उत्तराखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया पूरी होने और तीन अक्टूबर को अंतिम…

26 minutes ago

नशीला पदार्थ खिलाकर घर में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, एक गिरफ्तार – myuttarakhandnews.com

दिल्ली में टैक्सी चलाने की आड़ में वारदातों को अंजाम देता था आरोपी, चोरी की…

32 minutes ago

मसूरी-देहरादून मार्ग पर अचानक भूस्खलन, सड़क पर गिरे भारी बोल्डर; यातायात रोका – myuttarakhandnews.com

मसूरी। मसूरी-देहरादून मार्ग पर पानी वाले बैंड और मैगी प्वाइंट के बीच बुधवार शाम अचानक…

38 minutes ago

पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा

हल्द्वानी : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जनसेवा एवं सुशासन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर…

40 minutes ago