स्वतंत्रता दिवस पर देहरादून का ट्रैफिक प्लान जारी

जानें पार्किंग और डायवर्ट रूट की पूरी डिटेल
देहरादून। स्वतंत्रता दिवस-2026 के मुख्य समारोह को देखते हुए देहरादून पुलिस ने शहर में यातायात व्यवस्था को लेकर विस्तृत ट्रैफिक प्लान जारी किया है। परेड ग्राउंड के चारों ओर का क्षेत्र जीरो जोन रहेगा। यहां सभी सामान्य वाहनों, ठेलियों और रेहड़ियों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक रहेगी। कार्यक्रम में आने वाले लोगों से निर्धारित पार्किंग और डायवर्ट रूट का पालन करने की अपील की गई है।
वीआईपी के लिए अलग प्रवेश व्यवस्था
पुलिस के मुताबिक वीआईपी और अधिकारियों के वाहन ईसी रोड, सर्वे चौक से रोजगार तिराहा होते हुए कन्वेंट तिराहे की ओर जाएंगे और दाहिनी ओर स्थित वीवीआईपी गेट यानी मुख्य गेट नंबर-1 से प्रवेश करेंगे।
वहीं, परेड के प्रतिभागी, पुलिस, होमगार्ड, प्रेस और कार्यक्रम देखने आने वाले आम नागरिक अपने वाहन निर्धारित पार्किंग स्थलों पर खड़े कर गेट नंबर-4 और 5 से पैदल कार्यक्रम स्थल में प्रवेश करेंगे।
इन स्थानों पर होगी पार्किंगवीआईपी और अधिकारियों के वाहन मंच के पीछे तथा खेल मैदान में पार्क किए जाएंगे।प्रतिभागियों, पुलिस, होमगार्ड, प्रेस, बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों के साथ आने वाले वाहनों के लिए रेंजर्स ग्राउंड, मंगला देवी इंटर कॉलेज और दून क्लब, सर्वे चौक में पार्किंग की व्यवस्था रहेगी।धर्मपुर, दर्शनलाल चौक और दून चौक की ओर से आने वाले वाहन रेंजर्स ग्राउंड में पार्क होंगे।सर्वे चौक की ओर से आने वाले वाहन मंगला देवी इंटर कॉलेज ग्राउंड में पार्क किए जाएंगे।राजपुर रोड से आने वाले प्रतिभागियों और दर्शकों के वाहन सेंट जोसेफ स्कूल, सुभाष रोड के पास वन-साइड पार्किंग और लॉर्ड वेंकटेश वेडिंग प्वाइंट में पार्क किए जा सकेंगे।
इन जगहों पर लगाए जाएंगे बैरियर
परेड ग्राउंड के आसपास यातायात को नियंत्रित करने के लिए आउटर और इनर बैरियर प्वाइंट बनाए गए हैं।
आउटर बैरियर:ईसी रोड सर्वे चौक, मनोज क्लिनिक, बुद्धा चौक, दर्शनलाल चौक, ओरिएंट चौक और पैसिफिक तिराहा।
इन प्वाइंटों से केवल वीआईपी और पासधारक वाहनों को सीमित संख्या में प्रवेश की अनुमति होगी।
इनर बैरियर:रोजगार तिराहा, कनक चौक, डूंगा हाउस, लैंसडाउन चौक और कन्वेंट तिराहा।
इनर प्वाइंट से पासधारकों और वीवीआईपी वाहनों को छोड़कर किसी भी वाहन को परेड ग्राउंड की ओर जाने की अनुमति नहीं होगी।
विक्रमों के रूट में भी बदलाव
स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान विक्रम वाहनों के लिए भी डायवर्जन लागू रहेगा।
रायपुर रूट के नंबर-2 विक्रम सहस्त्रधारा क्रॉसिंग से वापस भेजे जाएंगे।धर्मपुर रूट के नंबर-3 विक्रम तहसील चौक से दून चौक और एमकेपी चौक की ओर डायवर्ट होंगे।आईएसबीटी रूट नंबर-5 और कांवली रूट नंबर-8 के विक्रम रेलवे गेट से वापस भेजे जाएंगे।प्रेमनगर रूट के विक्रम प्रभात कट से वापस लौटेंगे।राजपुर रूट के विक्रम ग्लोब चौक से पैसिफिक तिराहा, बैनी बाजार होते हुए राजपुर रोड की ओर वापस भेजे जाएंगे।
सिटी बसों के लिए भी डायवर्जन
आईएसबीटी से राजपुर रोड जाने वाली सिटी बसें दर्शनलाल चौक से घंटाघर होते हुए राजपुर रोड जाएंगी।
रिस्पना की ओर से आने वाली बसों को तहसील चौक से दून चौक, एमकेपी चौक और आराघर की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
वहीं रायपुर रोड से आने वाली सिटी बसें सहस्त्रधारा क्रॉसिंग से सहस्त्रधारा रोड, आईटी पार्क, राजपुर रोड और घंटाघर होते हुए आगे जाएंगी।
दून पुलिस ने की सहयोग की अपील
पुलिस ने स्वतंत्रता दिवस समारोह में आने वाले लोगों से अपील की है कि वे अपने वाहन सिर्फ निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़े करें और सड़क किनारे पार्किंग से बचें। वाहन चालकों से निर्धारित डायवर्ट रूट का इस्तेमाल करने को कहा गया है।
पुलिस ने लोगों से संभव हो तो दुपहिया वाहनों का इस्तेमाल करने और वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करने की अपील की है, ताकि समारोह के दौरान शहर की यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे।

shivani Rawat

Share
Published by
shivani Rawat

Recent Posts

Uttarakhand Weather Update: Rain and Snowfall Likely in Hill Districts | Uttarakhand News Network

Weather conditions in Uttarakhand are expected to change, with light rainfall forecast in several hilly…

28 minutes ago

ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच प्रक्रिया जारी

वर्तमान तक 546 बैलेट यूनिट, 635 कंट्रोल यूनिट और 559 वीवीपैट की एफएलसी संपन्न पौड़ी-…

9 hours ago

हिंदुस्तान जिंक की सखी माइक्रोएंटरप्राइज से महिलाओं की आय में 43 प्रतिशत की वृद्धि –

 पंतनगर, । कुछ वर्षो पहले तक मंजू देवी का जीवन अनिश्चितताओं से भरा था। वर्ष…

11 hours ago

भाजपा प्रदेश सह-प्रभारी बांसुरी स्वराज का कोटद्वार एवं सतपुली में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

संगठन की मजबूती, बूथ प्रबंधन एवं विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों को लेकर हुई महत्वपूर्ण बैठक…

12 hours ago

उमेश कुमार के इस्तीफे के ऐलान से प्रदेश की सियासत गरमाई –

देहरादून/हरिद्वार। उत्तराखंड की राजनीति में खानपुर विधायक उमेश कुमार के एक ऐलान ने नई हलचल…

12 hours ago

यूपीईएस के 24वें दीक्षांत समारोह का समापन, 5,129 विद्यार्थियों को मिली डिग्री –

 126 मेधावी विद्यार्थियों को शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए किया गया सम्मानित, 15 गोल्ड और 82…

12 hours ago