Categories: hindiUttarakhand

द‍िल्‍ली-देहरादून सफर करने वाले अलर्ट, नवंबर से बंद हो सकती हैं रोडवेज बसें, जान लें वजह – myuttarakhandnews.com

देहरादून: देहरादून से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर है. उत्तराखंड परिवहन निगम की लगभग 250 बसें, जो यूरो 6 मानक पूरी नहीं करतीं, 1 नवंबर 2025 से दिल्ली में प्रवेश नहीं कर पाएंगी. हालांकि फिलहाल आदेश लागू नहीं हुआ है और ये बसें सामान्य रूप से अपने निर्धारित मार्ग पर चल रही हैं, लेकिन फ़िर भी उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में यह कदम उठाया जा सकता है.
बता दें कि उत्तराखंड परिवहन निगम की 400 बसें दिल्ली-देहरादून रूट पर चलती है. जिनमें से लगभग 250 पुरानी बसें यूरो 6 मानक पूरी नहीं करतीं. दिल्ली में बढ़ते AQI स्तर और वायु प्रदूषण को देखते हुए, इन पुरानी बसों की दिल्ली में एंट्री बैन हो सकती है. केवल CNG, इलेक्ट्रिक और यूरो 6 मानक वाली बसें ही आने वाले दिनों में दिल्ली में चल सकती हैं.
निगम कर रहा देरीपिछले दो वर्षों से निगम नई बसों की खरीद की प्रक्रिया में देरी कर रहा है और बार-बार एक्सटेंशन ले रहा है. इस कारण से पुराने वाहन अभी तक बदले नहीं गए हैं. परिवहन निगम के कर्मचारियों ने अधिकारियों को नई बसों की खरीद के लिए आवेदन भी भेजा है, ताकि 1 नवंबर से होने वाले संभावित प्रतिबंध से यात्रियों को परेशानी न हो.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग विद्यार्थियों में नवाचार और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण मंच: गणेश जोशी

देहरादून में द्वितीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग-2026 का शुभारंभ, 13 जनपदों के विद्यार्थियों ने…

13 hours ago

बड़ी खबर : अभिनेत्री उर्मिला सनावर सहारनपुर से गिरफ्तार, 5 करोड़ की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप

हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई, पूर्व विधायक सुरेश राठौर की पुत्री की शिकायत पर रानीपुर कोतवाली…

14 hours ago

मुख्यमंत्री धामी ने किया पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज का स्थलीय निरीक्षण

इसी शैक्षणिक सत्र से मेडिकल कॉलेज में 50 MBBS सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू निर्माण…

14 hours ago

धामी सरकार में सचिवालय की बढ़ेंगी सुविधाएं, 59.34 करोड़ से बन रहा छह मंजिला भवन

मार्च 2027 तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य, बेसमेंट में 125 वाहनों की पार्किंग और…

14 hours ago

सीमांत क्षेत्रों में पर्यटन, आधारभूत सुविधाओं और स्थानीय रोजगार को बढ़ावा देना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने पिथौरागढ़ को दी 284 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं की सौगात…

15 hours ago