देहरादून। राजधानी देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में सोमवार देर शाम एक पुरानी रंजिश के चलते दिल्ली के हिस्ट्रीशीटर की हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान अरुण कुमार उर्फ डीके (38 वर्ष) निवासी मुंतानी डांडा, नई दिल्ली के रूप में हुई है, जो कुछ समय से स्मिथनगर में रहकर ई-रिक्शा चलाता था।
सूत्रों के अनुसार, सोमवार शाम अरुण पावर हाउस रोड स्थित कुमार सैलून,एक नाई की दुकान से बाल रंगवाकर बाहर निकला था, तभी उसकी मुलाकात अजय नामक युवक से हो गई। दोनों के बीच पहले से विवाद चल रहा था, जो देखते ही देखते झगड़े में बदल गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अरुण के हाथ में ब्लेड था, जिससे उसने अजय पर कई बार वार भी किया , जिसके बाद अजय ने भी पलटवार किया और अरुण को दबोच लिया।करीब चार से पांच मिनट तक दोनों में विवाद चलता रहा, लेकिन किसी ने बीच-बचाव नहीं किया। झगड़े के दौरान अरुण अचानक सड़क पर गिर पड़ा और बेसुध हो गया, जबकि अजय मौके से फरार हो जाता है।
सूचना पर थानाध्यक्ष प्रेमनगर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायल को अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने अरुण को मृत घोषित कर दिया।
हत्या के पीछे पुरानी रंजिश
एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में दोनों के बीच पुरानी रंजिश की बात सामने आई है। जानकारी के अनुसार, अरुण करीब ढाई महीने पहले जेल से छूटा था, और उस पर धारा 307 (हत्या के प्रयास) का मामला दर्ज था।
पुलिस ने आरोपी अजय को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि मृतक की पत्नी शीतल को तहरीर देने के लिए कहा गया है।
पोस्टमार्टम से खुलेगा मौत का राज
पुलिस के अनुसार, अरुण के शरीर पर कोई गहरी बाहरी चोट नहीं मिली है, लेकिन नाक से खून निकलने के निशान हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, जिससे मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।
पुलिस ने बताया कि घटना के समय कई लोग मौके पर मौजूद थे, जिनसे पूछताछ जारी है।जांच के बाद पुलिस जल्द ही पूरे मामले का खुलासा करेगी।
Post Views: 5
Post navigation
देहरादून। विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के तहत जिला प्रशासन की ओर से दिव्यांग मतदाताओं…
देहरादून। उत्तराखंड में आगामी निर्वाचन प्रक्रियाओं की तैयारियों के तहत 23 अक्टूबर से सभी जनपदों…
देहरादून , ग्राफिक एरा में विशेषज्ञों ने कहा कि ऑटोमेशन और कंप्यूटेशन का बढ़ता तालमेल…
देहरादून, । ग्राफिक एरा में ‘स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026’ का शानदार आगाज़ होते ही पूरा कैंपस सुर-ताल…
मानक संचालन प्रक्रियाओं, पारदर्शी दस्तावेजीकरण और गुणवत्ता प्रबंधन को मिली पहचान; आपदा बचाव के साथ…
ऋषिकेश/देहरादून। रायवाला क्षेत्र में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आबकारी विभाग…