बागेश्वर में डॉक्टर विजय गुप्ता से रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी





बैजनाथ सीएचसी के प्रभारी विजय गुप्ता ने की डीएम से शिकायत
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आरोपी कई बार कर चुका है मारपीट
देहरादून। बागेश्वर के बैजनाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डाक्टर को वसूली और जान से मारने की धमकी मिली है। इस संबंध में सीएचसी के प्रभारी चिकित्सक डाक्टर विजय गुप्ता ने जिलाधिकारी और पुलिस को पत्र लिखकर कार्रवाई करने की मांग की है। उनका आरोप है कि एक दबंग ने उनसे 25 हजार रुपये की रंगदारी मांगी और रंगदारी न देने पर जान से मारने की धमकी दी है। डाक्टर को मिली इस धमकी के बाद पूरे सीएचसी के कर्मचारी भय में हैं।

मिली जानकारी के अनुसार बैजनाथ का एक दबंग व्यक्ति ने चार दिसम्बर को अपना एक आदमी भेजकर डाक्टर विजय गुप्ता से 25 हजार रुपये की रंगदारी मांगी और ऐसा न करने डाक्टर को गलत फंसाने की धमकी दी।

डाक्टर ने अपनी लिखित शिकायत में डीएम से कहा है कि यह दबंग इससे पहले भी अक्टूबर माह में अस्पताल में लाठी-डंडे लेकर कुछ गुंडों के साथ आया था और उसने डाक्टरों और अन्य स्टाफ के साथ मारपीट और अभद्र व्यवहार किया। इस आशय की शिकायत एसडीएम गरूड़ को भी की गयी थी।

डाक्टर विजय गुप्ता का कहना है कि 6 और 7 दिसम्बर को भी यह दबंग व्यक्ति अपने गुंडों के साथ अस्पताल परिसर में आया और जमकर हंगामा किया। उसने सरकारी कार्य में बाधा डाली और मरीजों को परेशान किया।

प्रभारी चिकित्सक ने कहा है कि पूरे अस्पताल परिसर में इस दबंग के कारण डाक्टर और अन्य स्टाफ असुरक्षा की भावना से काम कर रहे हैं। उन्होंने जिलाधिकारी से मांग की है कि इस मामले में सख्त कार्रवाई की जाए। इस संबंध में जिलाधिकारी से संपर्क नहीं हो सका।

shivani Rawat

Share
Published by
shivani Rawat

Recent Posts

मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित

मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग के सुदृढ़ीकरण और कार्मिकों के कल्याण के लिए की आठ घोषणाएं…

27 minutes ago

विशेष दिव्यांग शिविर में 42 दिव्यांगजनों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाए गए, 07 नए बैंक खाते खोले गए

देहरादून। जिलाधिकारी देहरादून के निर्देशों के क्रम में बुधवार दिनांक 21 अक्टूबर, 2026 को गांधी…

1 hour ago

23 अक्टूबर से शुरू होगी ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच

एडीएम ने तैयारियों की समीक्षा कर सुरक्षा, अग्निशमन और स्वास्थ्य व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने…

2 hours ago

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गोर्खाली समाज के वरिष्ठजनों से लिया आशीर्वाद, दशैं एवं विजयादशमी की दी शुभकामनाएं

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज नया गांव और जोहड़ी क्षेत्र में दशहरा (विजयादशमी)…

2 hours ago

भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में कल से सड़क पर उतरेगी कांग्रेस, गैरसैंण में जुटेंगे नेता – myuttarakhandnews.com

देहरादून: उत्तराखंड में प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों और भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में…

2 hours ago