दूसरे राज्यों के प्राइवेट कॉलेज से डीएलएड प्रशिक्षु की भर्ती पर रोक लगाने की मांग – myuttarakhandnews.com







दूसरे राज्यों के प्राइवेट कॉलेज से डीएलएड प्रशिक्षु की भर्ती पर रोक लगाने की मांग – myuttarakhandnews.com







Skip to content









दूसरे राज्यों के प्राइवेट कॉलेज से डीएलएड प्रशिक्षु की भर्ती पर रोक लगाने की मांग
राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ने उत्तराखंड के प्राथमिक स्कूलों में दूसरे राज्यों के प्राइवेट कॉलेज से डीएलएड की डिग्री लेने वाले प्रशिक्षुओं को उत्तराखंड के प्राथमिक स्कूलों में नियुक्ति दिए जाने का विरोध किया है।राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवप्रसाद सेमवाल ने कहा कि दूसरे राज्यों के प्राइवेट कॉलेज में डीएलएड की डिग्री के नाम पर बहुत धांधली हो रही है।यहां पर मात्र फीस देने पर ही डिग्री मिल जा रही है। किसी भी तरीके के प्रशिक्षण आदि की कोई बाध्यता नहीं है। सोशल मीडिया में ऐसे तमाम सबूत वायरल हो रहे हैं।यदि ऐसे प्रशिक्षुओं को उत्तराखंड के प्राथमिक स्कूलों में भर्ती किया जाएगा तो एक तो उत्तराखंड के नौनिहालों का भविष्य चौपट होना तय है, वही दूसरा उत्तराखंड के बेरोजगारों का हक भी मर जाएगा।उत्तराखंड में प्राइवेट कॉलेजों को डीएलएड कराने की मान्यता नही है। इसके पीछे तर्क दिया जाता रहा है कि इससे शिक्षा की गुणवत्ता खराब होगी। यहां तक कि सभी मानदंड पूरे करने के बावजूद चंपावत के डायट को भी डीएलएड कराने की मान्यता नहीं है। वहीं दूसरी ओर बाहरी निजी कॉलेज से डीएलएड करने वाले शिक्षकों को प्राथमिक स्कूलों में भर्ती कराए जाने की तैयारी है।उत्तराखंड के सभी सरकारी डायट में वर्तमान में मात्र 327 डीएलएड प्रशिक्षु उपलब्ध हैं। सितंबर तक इनकी संख्या लगभग 700 हो जाएगी। इसलिए लगभग 3000 डीएलएड प्रशिक्षु की भर्ती के लिए सरकार को दो या तीन भागों में संपन्न करना चाहिए, ताकि उत्तराखंड के सरकारी डायट में पर्याप्त प्रशिक्षण प्राप्त अभ्यर्थियों को ही मौका मिले।शिवप्रसाद सेमवाल ने चेतावनी दी कि यदि सरकार दूसरे राज्यों के प्राइवेट कॉलेज से डीएलएड प्रशिक्षितों को भर्ती करती है तो इसका विरोध किया जाएगा।

Post Views: 21

Post navigation













error: Content is protected !!





pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

ग्राफिक एरा के क्रिकेटरों का उत्तराखंड की टीमों में चयन –

  देहरादून ,  ग्राफिक एरा के चार खिलाड़ियों का उत्तराखंड की क्रिकेट टीमों में चयन होने…

1 hour ago

ग्राफिक एरा में राष्ट्रीय संगोष्ठी, एआई के इस्तेमाल में मानवीय विवेक और नैतिक जिम्मेदारी सर्वोपरि –

 देहरादून ,। ग्राफिक एरा में विशेषज्ञों ने कहा कि एआई और डेटा साइंस का उपयोग…

2 hours ago

खाद्य सुरक्षा में आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल ज़रूरी… –

  देहरादून,  ग्राफिक एरा में विशेषज्ञों ने कहा कि एआई और आधुनिक तकनीकों से खाद्य बर्बादी…

2 hours ago

उत्तराखंड में फिर कांपी धरती, 4.2 तीव्रता के झटकों से घरों से बाहर भागे लोग | Uttarkashi earthquake 4 2 magnitude uttarakhand | my uttarakhand news

उत्तराखंड में फिर कांपी धरती, 4.2 तीव्रता के झटकों से घरों से बाहर भागे लोग…

2 hours ago

उत्तराखण्ड एसोसिएशन ऑफ वेडिंग्स एंड इवेंट्स का देहरादून में शुभारंभ –

  देहरादून,  : उत्तराखण्ड में वेडिंग, इवेंट्स, हॉस्पिटैलिटी और इनसे जुड़े उद्योगों के हितधारकों को एक…

5 hours ago

हरिद्वार में खाकी पर विजिलेंस का शिकंजा! 10 हजार की रिश्वत लेते महिला एएसआई गिरफ्तार – myuttarakhandnews.com

लेन-देन के विवाद में समझौता कराने के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप, टोल फ्री…

5 hours ago