देहरादून। चिकित्सा शिक्षा निदेशक डॉक्टर आशुतोष सायना ने डेंगू के बढ़ते मामलों एवं अस्पताल में डेंगू के भर्ती मरीजों के संबंध में समीक्षा बैठक की। प्राचार्य ने सभी को सख्त हिदायत दी कि अस्पताल में भर्ती प्रत्येक मरीज को समुचित इलाज मिले एवं बिल्कुल भी लापरवाही ना हो। सभी हेड ऑफ डिपार्टमेंट को निर्देशित किया गया कि अपने वार्ड में भर्ती प्रत्येक मरीज से स्वयं मिले। प्राचार्य ने चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर अनुराग अग्रवाल को निर्देशित किया गया कि प्रत्येक वार्ड का निरीक्षण करें एवं लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारी पर तत्काल एक्शन करें।
प्राचार्य नेब्लड बैंक में मरीजों को 24 घंटे ब्लड,प्लेटलेट्स सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। प्राचार्य द्वारा वार्ड में भर्ती मरीजों के लिए सभी हेड ऑफ डिपार्टमेंट को सुबह एवं शाम को राउंड करने के लिए कहा है। समीक्षा बैठक में समीक्षा बैठक में डॉक्टर अनुराग अग्रवाल डॉक्टर धनंजय डोभाल डॉक्टर नारायण जी डॉक्टर अंकुर पांडे डॉक्टर नूतन डॉक्टर सुनील एवं जनसंपर्क अधिकारी महेंद्र भंडारी उपस्थित रहे।
चमोली : जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में जिला सभागार, गोपेश्वर में जिला सड़क सुरक्षा…
देहरादून : लगातार हो रही बरसात के दौरान नदी किनारे रह रहे लोगों की सुरक्षा…
459 करोड़ से एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय में अनुसंधान संरचना होगी सुदृढ- रावत एनआईटी श्रीनगर के…
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर एसआईआर आपत्ति…
देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…
हाईकोर्ट शिफ्टिंग को लेकर वकीलों में आक्रोश, नैनीताल बार एसोसिएशन अब उठाएगा ये कदम |…