Categories: hindiUttarakhand

सेंट जोसेफ स्कूल देहरादून में मिला डेंगू का लार्वा, नगर निगम ने ठोका 1 लाख का जुर्माना – Uttarakhand myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून: देहरादून नगर निगम के स्वास्थ्य अनुभाग की टीम ने शुक्रवार को राजपुर रोड स्थित सेंट जोसेफ स्कूल परिसर में सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान गमलों में डेंगू का लार्वा पाए जाने पर स्कूल प्रबंधन पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अविनाश खन्ना ने बताया कि गुरुवार को भी यहां नगर निगम प्रशासक और नगर आयुक्त के निर्देश पर निरीक्षण के लिए सफाई इंस्पेक्टर मौके पर गए थे। लेकिन स्कूल में उन्हें एंट्री नहीं दी गई। लिखित रूप से अनुमति लेने को कहा गया। इसके बाद टीम शुक्रवार को अनुमति लेकर फिर से सफाई व्यवस्था का जायजा लेने पहुंची।स्कूल परिसर में सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं मिली। गमलों में जमा पानी में डेंगू का लार्वा पाया गया, जिस पर स्कूल प्रबंधन पर एक लाख का जुर्माना लगाते हुए राशि तीन दिन में नगर निगम के कोष में जमा करने के निर्देश दिए गए। दून अस्पताल में डेंगू के मरीजों के लिए 50 बेड दून अस्पताल में प्राचार्य डॉ. गीता जैन, एमएस डॉ. अनुराग अग्रवाल ने डेंगू को लेकर डॉक्टर और कर्मचारियों संग बैठक की। डॉ. जैन ने डेंगू मरीजों के इलाज को पर्याप्त बेड, जांच और प्लेटलेट्स की पूरी व्यवस्था रखने के निर्देश दिए।डॉ. अग्रवाल ने बताया कि डेंगू मरीजों के लिए 50 बेड आरक्षित हैं। फिलहाल एक मरीज भर्ती है। मरीज बढ़ने पर और बेड बढ़ा दिए जाएंगे। इस दौरान डिप्टी एमएस डॉ. धनंजय डोभाल, सेंट्रल लैब इंचार्ज डॉ. निधि नेगी आदि मौजूद रहे।सड़क किनारे सामान डंप करने वालों पर भी कड़ी नजर राजधानी के कई इलाकों में लोग घर के खराब फर्नीचर आदि सड़क किनारे फेंक रहे हैं। इनको अनुबंधित कंपनियां भी नहीं उठा रही हैं। इस प्रकरण में सहायक नगर आयुक्त एसपी जोशी ने निरीक्षण के दौरान लोगों को चेतावनी दी कि नगर निगम सीसीटीवी कैमरों के जरिए भी सफाई व्यवस्था की निगरानी कर रहा है। ऐसे में सफाई को लेकर लापरवाही बरतने वालों पर जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी और नगर आयुक्त के निर्देशानुसार, सफाई सुपरवाइजरों को सड़क किनारे और सार्वजनिक जगह सफाई करवाने को कहा।मेडिकल परामर्श के लिए यहां कीजिए संपर्क डीएम ने अपील की कि लोग डेंगू में चिकित्सकीय परामर्श के लिए टोल फ्री नंबर-18001802525 पर संपर्क कर सकते हैं। सफाई और अन्य शिकायतों के लिए दून नगर निगम और आपदा कंट्रोल रूम के नंबर 0135 2652571, 9084677355 और 9259412340 पर संपर्क किया जा सकता है।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे- जिलाधिकारी

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर एसआईआर आपत्ति…

14 minutes ago

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: उफान पर गंगा और अलकनंदा, 132 सड़कें बंद, 5 जिलों में येलो अलर्ट जारी

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…

34 minutes ago

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई वन भूमि हस्तांतरण की बैठक

जिलाधिकारी ने लंबित प्रकरणों में तेजी, समयबद्ध फॉलोअप और विभागीय समन्वय सुनिश्चित करने के दिए…

55 minutes ago

देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 5 की मौत

एक गंभीर घायल टिहरी। टिहरी जिले के देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

1 hour ago

उत्तराखंड में ITI होंगे अपग्रेड, उद्योगों की जरूरत के मुताबिक मिलेगा कौशल प्रशिक्षण

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने कौशल विकास एवं रोजगार से संबंधित योजनाओं की समीक्षा की …

2 hours ago