हरिद्वार-ऋषिकेश में घना कोहरा, पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार – myuttarakhandnews.com

देहरादून। उत्तराखंड में अब ठंड का असर तेज़ी से बढ़ने लगा है। शुक्रवार को हरिद्वार और ऋषिकेश में दिन की शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई। सुबह के समय दृश्यता काफी कम रही, जिससे आम जनजीवन और यातायात प्रभावित हुआ। वहीं, पहाड़ी इलाकों में भी हल्की धुंध छाई रही और ठंड का असर साफ नजर आया।

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार, 20 दिसंबर तक प्रदेश भर में मौसम शुष्क बना रहेगा। हालांकि, 21 दिसंबर से प्रदेश के पर्वतीय जिलों उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ के कुछ इलाकों में बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के भी आसार जताए गए हैं।
मौसम के मिजाज में आए बदलाव के कारण शहरों से लेकर ग्रामीण इलाकों तक कोहरे की घनी चादर छा गई है। चारों ओर धुंध फैली होने से सुबह के समय 7आवाजाही में दिक्कतें सामने आईं। ठंड के अचानक बढ़ने से बुजुर्गों और बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है।
हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे पर कोहरे के कारण वाहन चालकों को मजबूरन अपनी गाड़ियों की हेडलाइट जलाकर धीमी गति से वाहन चलाने पड़े। वहीं ऋषिकेश भी सुबह के समय कोहरे की चपेट में नजर आया। बढ़ती ठंड के कारण लोगों को काम-धंधे और रोज़गार के लिए घर से निकलने में भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
मौसम विभाग ने लोगों को सुबह और रात के समय सतर्क रहने की सलाह दी है, खासकर वाहन चालकों से सुरक्षित दूरी और धीमी रफ्तार बनाए रखने की अपील की गई है।

Post Views: 8

Post navigation

pooja Singh

Recent Posts

कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे- जिलाधिकारी

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर एसआईआर आपत्ति…

2 minutes ago

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: उफान पर गंगा और अलकनंदा, 132 सड़कें बंद, 5 जिलों में येलो अलर्ट जारी

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…

23 minutes ago

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई वन भूमि हस्तांतरण की बैठक

जिलाधिकारी ने लंबित प्रकरणों में तेजी, समयबद्ध फॉलोअप और विभागीय समन्वय सुनिश्चित करने के दिए…

44 minutes ago

देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 5 की मौत

एक गंभीर घायल टिहरी। टिहरी जिले के देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

1 hour ago

उत्तराखंड में ITI होंगे अपग्रेड, उद्योगों की जरूरत के मुताबिक मिलेगा कौशल प्रशिक्षण

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने कौशल विकास एवं रोजगार से संबंधित योजनाओं की समीक्षा की …

1 hour ago