लक्सर: हरिद्वार मार्ग पर शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे घने कोहरे के चलते एक सड़क हादसा हो गया. जगजीतपुर से लक्सर की ओर जा रही एक कार श्री सीमेंट फैक्ट्री के पास सड़क किनारे खड़े डंपर से जा टकराई. हादसे में कार सवार दो लोग गंभीर घायल हो गए. तत्काल घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल लक्सर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है. वहीं हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार डंपर देर रात खराब होने के कारण सड़क किनारे खड़ा था. सुबह कोहरे के कारण विजिबिलिटी बेहद कम थी, जिस वजह से कार चालक को डंपर दिखाई नहीं दिया और वाहन उससे टकरा गया. टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल लक्सर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है. पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया हादसे का कारण घना कोहरा और सड़क किनारे खड़ा खराब डंपर माना जा रहा है.
मामले की जांच की जा रही है. बता दें कि लक्सर क्षेत्र तराई वाला क्षेत्र सर्दियों में अक्सर सुबह कोहरा काफी ज्यादा रहता है, जिससे आने-जाने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. 2 दिन पूर्व हुई बारिश के कारण मौसम साफ हो गया था, लेकिन फिर से सुबह के समय जबरदस्त कोहरा छा रहा है. जिसके कारण स्कूली बच्चों को आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है. वहीं कोहरे से वाहन चालकों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. कोहरे से विजिबिलिटी बेहद हो गई है.आए दिन रोड पर कोहरे के कारण एक्सीडेंट हो रहे हैं. आज सुबह भी काफी जबरदस्त कोहरा था, जिसके कारण कार चालक को सामने खड़ा डंपर दिखाई नहीं दिया और कार डंपर के पीछे से टकरा गई.
चौकी इंचार्ज सुल्तानपुर नरेंद्र रावत ने बताया कि घने कोहरे के कारण कार खड़े डंपर से टकरा गई. हादसे में कार सवारों को हल्की-फुल्की चोटें आई हैं, जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE /Dehradun Chief minister Pushkar Singh Dhami on Wednesday announced recruitment in…
नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Haridwar Despite crores of rupees being poured into the Namami Gange…
देहरादून। अवैध शराब की बिक्री और भंडारण पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने…
पंतनगर -हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड की स्वास्थ्य सेवा परियोजना एवं सामुदायिक विकास कार्यक्रम के तहत ममता…