ग्राफिक एरा अस्पताल में अर्धसैनिक बलों के आश्रितों को रियायती दरों पर चिकित्सा सुविधा – my uttarakhand news

उत्तराखंडस्वास्थ्य
by cradminAugust 23, 2025August 23, 2025030

Share1

देहरादून,  ग्राफिक एरा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज  और एक्स-सीएपीएफ  पर्सनल एसोसिएशन  के बीच  सस्ती दरों पर उपचार के लिए आज एमओए किया गया है। इस एमओए के तहत पूर्व अर्धसैनिक बलों के जवानों,  सेवारत कर्मियों तथा उनके आश्रित परिजनों को सीजीएचएस  द्वारा स्वीकृत दरों पर चिकित्सा एवं शल्य चिकित्सा सुविधाओं का लाभ मिलेगा।एमओए के तहत अर्धसैनिक बलों के जवानों और नॉन सीजीएचएस डिपेंडेंट्स को ओपीडी व आईपीडी परामर्श, जांचें,  शल्य चिकित्सा,  कैंसर उपचारों  तथा निर्धारित दरों पर बेड की सुविधा देना शामिल है। इस सुविधा का लाभ कार्मिकों के साथ माता-पिता,  पुत्र व पुत्रवधू,  पुत्री व दामाद को भी मिलेगा। विधवाओं,  वीर नारियों और अधीनस्थ अधिकारियों को विशेष प्राथमिकता दी जाएगी। एमओए के अनुसार यह सुविधा देते समय उम्र, आय और रोजगार की स्थिति का इस सुविधा पर कोई प्रभाव नहीं होगा।  यह पहल उत्तराखंड में केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के जवानों और उनके परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। इस समझौता पत्र पर ग्राफिक एरा अस्पताल की ओर से महाप्रबंधक मेजर जनरल (अवकाश प्राप्त) संजय पुरी और एक्स सीएपीएफ एसोसियेशन की ओर से महासचिव अवकाश प्राप्त कमांडेंट श्री जे एस तडियाल ने हस्ताक्षर किये। एमओए के दौरान आईजी एस एस कोठियाल (से. नि) बीएसएफ, आईजी पी सी डंगवाल (से. नि) एसएसबी, डीआईजी डॉ एन एस धर्मशक्तू (से. नि) आईटीबीपी, कमांडर जे एस तड़ियाल (से. नि) आईटीबीपी, कमांडर एस सी एस रावत (से. नि) सीआरपीएफ, निरीक्षक कुंदन सिंह (से. नि) सीआरपीएफ और ग्राफिक एरा  के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Share1

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

विशेष दिव्यांग शिविर में 42 दिव्यांगजनों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाए गए, 07 नए बैंक खाते खोले गए

देहरादून। जिलाधिकारी देहरादून के निर्देशों के क्रम में बुधवार दिनांक 21 अक्टूबर, 2026 को गांधी…

38 minutes ago

23 अक्टूबर से शुरू होगी ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच

एडीएम ने तैयारियों की समीक्षा कर सुरक्षा, अग्निशमन और स्वास्थ्य व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने…

1 hour ago

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गोर्खाली समाज के वरिष्ठजनों से लिया आशीर्वाद, दशैं एवं विजयादशमी की दी शुभकामनाएं

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज नया गांव और जोहड़ी क्षेत्र में दशहरा (विजयादशमी)…

1 hour ago

भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में कल से सड़क पर उतरेगी कांग्रेस, गैरसैंण में जुटेंगे नेता – myuttarakhandnews.com

देहरादून: उत्तराखंड में प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों और भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में…

2 hours ago

NEET-UG स्ट्रे वेकेंसी राउंड में सीट मिलने पर दाखिला नहीं लिया तो एक साल का प्रतिबंध, धरोहर राशि भी होगी जब्त – myuttarakhandnews.com

देहरादून: नीट-यूजी की स्ट्रे वेकेंसी काउंसलिंग में एमबीबीएस या बीडीएस की सीट आवंटित होने के…

2 hours ago