Site icon My Uttarakhand News
Subscribe for notification

कल से शुरू होगा ‘डेरा कॉमेडी फेस्ट’,द कपिल शर्मा शो की टीम होगी शामील.. – myuttarakhandnews.com

देहरादून: उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती के जश्न की शुरुआत हंसी-खुशी के माहौल में होने जा रही है। राजधानी देहरादून में 1 से 3 नवंबर तक “डेरा कॉमेडी फेस्ट” का आयोजन किया जाएगा, जिसमें द कपिल शर्मा शो की पूरी टीम दर्शकों को ठहाकों से लोटपोट करने के लिए तैयार है।
यह पहला मौका होगा जब द कपिल शर्मा शो की पूरी टीम किसी फेस्टिवल में एक साथ परफॉर्म करेगी।
“डेरा कॉमेडी फेस्ट” के आयोजन मे सुनील ग्रोवर अपनी मिमिक्री और कॉमिक टाइमिंग से दर्शकों को हंसाएंगे, जबकि कृष्णा अभिषेक और कीकू शारदा अपने चर्चित “धरम-सनी” किरदारों में मंच पर नजर आएंगे।
वहीं, मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन जाकिर खान, जिन्होंने हाल ही में न्यूयॉर्क के मैडिसन स्क्वायर गार्डन में परफॉर्म किया था, भी अपनी खास अंदाज में दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।
इसके अलावा गोपाल दत्त, चिंकी-मिंकी, राजीव ठाकुर और परितोष त्रिपाठी भी अपनी प्रस्तुतियों से माहौल को हास्य से भर देंगे।
इस भव्य फेस्ट का उद्घाटन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बतौर मुख्य अतिथि करेंगे।

Post Views: 5

Post navigation

Exit mobile version