Categories: hindiUttarakhand

मानसून की बारिश से उत्‍तराखंड में तबाही, आज छह जिलों में IMD का अलर्ट; टिहरी में आधा दर्जन घरों में घुसा मलबा – Uttarakhand myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून। उत्तराखंड में पहाड़ से मैदान तक बादलों का डेरा है। देहरादून समेत कई जिलों में बारिश का क्रम भी जारी है। खासकर कुमाऊं में कहीं-कहीं भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित है। राजधानी देहरादून सहित राज्‍य के अधिकतर इलाकों में मंगलवार शाम से हो रही बारिश बुधवार सुबह तक जारी रही। देहरादून में कई क्षेत्रों में जलभराव हो गया। चमोली जिले में बदरीनाथ हाईवे कई जगहों पर मलबा आने से बंद हो गया है। हाईवे कमेडा, चडवापीपल और नंदप्रयाग मैं मलबा आने से मार्ग अवरुद्ध है। वहीं कर्णप्रयाग में बाजार सड़क भूस्खलन से बंद हो गई है।टिहरी में कई जगहोंं पर भूस्‍खलन, मकान ध्‍वस्‍तटिहरी में मंगलवार रात भिलंगना क्षेत्र में हुई भारी बारिश के कारण ग्राम पंचायत मेंडू सिंधवाल गांव के मेंडु तोक के ऊपर भूस्खलन होने से आधा दर्जन घरों में मलबा घुस गया। ग्रामीणों ने किसी तरह घरों से भाग कर जान बचाई। फिलहाल सभी लोग गांव के प्राथमिक विद्यालय मेंडू में चले गए हैं। साथ ही मलेथी गांव के रेनी डांग तोक में भी भारी भूस्खलन होने से कई ग्रामीणों के घरों में मलबा आया है। पूरी घाटी में बारिश के कारण जगह-जगह गांवों में भूस्खलन की सूचनाएं मिल रही हैं। समन गांव में भूस्खलन से एक आवासीय मकान ध्वस्त हो गया है। गनीमत रही कि राजेंद्र सेमवाल अपने परिवार के साथ शिव मंदरी में पुजार गांव भिलंग में रुद्री पाठ के लिए दो दिन पूर्व चले गए थे। नहीं तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी।इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनीमौसम विज्ञान केंद्र ने अगले कुछ दिन मौसम का मिजाज इसी प्रकार का बना रहने का पूर्वानुमान दिया है। केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, आज देहरादून, पौड़ी, टिहरी, नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर समेत आसपास के क्षेत्रों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ भारी बारिश हो सकती है। जबकि, शेष जिलों में भी आंशिक बादलों के बीच तीव्र बौछारों के दौर हो सकते हैं। मंगलवार को दून में सुबह से ही बादल मंडराते रहे। करीब साढ़े 11 बजे शहर के ज्यादातर क्षेत्रों में जोरदार बारिश हुई। इससे पहले तड़के भी तीव्र वर्षा का एक दौर दर्ज किया गया। बारिश के कारण कई जगह चौक-चौराहों पर जलभराव की भी स्थिति बनी। हालांकि, दोपहर बाद आंशिक बादल मंडराते रहे। इसके बाद शाम को भी कुछ क्षेत्रों में बूंदाबांदी हुई।रुक-रुककर हो रही बारिश से शहर के तापमान में भी करीब तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। मंगलवार को दून का अधिकतम तापमान 29.9 डिग्री सेल्सियस सामान्य रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आज भी दून समेत आसपास के क्षेत्रों में बादल छाये रहने और कहीं-कहीं भारी बारिश के एक से दो दौर होने की आशंका है।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

Website, logo and anthem for the Haridwar Kumbh 2027 unveiled | Uttarakhand News Network

To showcase the religious, spiritual, and cultural identity of the Haridwar Kumbh Mela 2027 to…

18 minutes ago

92 शिकायतें, कई परिवारों का दर्द, समाधान दिवस में डीएम ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

अपनों की प्रताड़ना से टूटे बुजुर्ग, न्याय की आस में पहुंचे समाधान दिवस बुजुर्गों की…

1 hour ago

पहाड़ की प्रेम कहानी ‘पायर’ ने जीते 18 अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार, अब बड़े पर्दे पर दस्तक –

देहरादून। उत्तराखंड के पहाड़ों की खूबसूरती, प्रेम की गहराई और अपनों से बिछड़ने का दर्द…

1 hour ago

कौशल विकास, अप्रेंटिसशिप, स्टार्टअप और स्वरोजगार के अवसरों के साथ सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

घुड़दौड़ी में 185 इंजीनियरिंग विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन पौड़ी- जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया के…

2 hours ago

देहरादून: बेटे ने धोखे से अपने नाम कराई बुजुर्ग की संपत्ति, 15 लाख रुपये भी लिए; अब मारपीट का आरोप – myuttarakhandnews.com

समाधान दिवस में अपनों की प्रताड़ना से परेशान बुजुर्गों ने लगाई न्याय की गुहार, डीएम…

3 hours ago

आपदा से क्षतिग्रस्त विद्यालयों के पुनर्निर्माण को 30 करोड़ जारी

प्राथमिक व माध्यमिक स्कूलों के लिये जिलावार जारी की धनराशि  प्रभावित विद्यालयों में निर्माण कार्य…

3 hours ago