देवभूमि परिवार योजना को मिली मंजूरी, हर परिवार को मिलेगी यूनिक आईडी – myuttarakhandnews.com

देहरादून। उत्तराखंड मंत्रिमंडल की बैठक में मंगलवार को राज्य के नागरिकों के हित में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। बैठक में देवभूमि परिवार योजना को लागू करने को मंजूरी दी गई है। इस योजना के तहत राज्य के प्रत्येक परिवार को एक यूनिक पारिवारिक पहचान (आईडी) दी जाएगी।
 
एक आईडी से जुड़ेंगी सभी सरकारी योजनाएं
देवभूमि परिवार योजना के अंतर्गत राज्य में निवास करने वाले प्रत्येक परिवार का एक विस्तृत डाटाबेस तैयार किया जाएगा, जिसके आधार पर उन्हें एक विशिष्ट परिवार पहचान संख्या दी जाएगी। इस आईडी से राज्य सरकार की सभी योजनाओं, सब्सिडियों और सेवाओं की जानकारी एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगी।
अधिकारियों के अनुसार, इस यूनिक आईडी के जरिए यह पता चल सकेगा कि कोई परिवार किन-किन सरकारी योजनाओं का लाभ ले चुका है और किन योजनाओं का लाभ बाकी है।
 
मिलेगा सीधा और पारदर्शी लाभ
सरकार का कहना है कि इस योजना से राज्य की कल्याणकारी योजनाओं में पारदर्शिता बढ़ेगी और दुरुपयोग पर रोक लगेगी।हर परिवार के लिए एक ‘परिवार पासबुक’ तैयार की जाएगी, जिसमें यह दर्ज होगा कि परिवार ने कितनी योजनाओं का लाभ लिया है। इस पासबुक के माध्यम से लाभार्थी को सीधा सूचना और लाभ दोनों मिल सकेंगे।
 
अपात्र लाभार्थियों पर भी कसेगा शिकंजा
योजना लागू होने के बाद अपात्र लाभार्थियों की पहचान भी आसानी से हो सकेगी। इससे सरकारी संसाधनों का सही वितरण और पारदर्शी प्रणाली सुनिश्चित की जा सकेगी।

Post Views: 6

Post navigation

pooja Singh

Recent Posts

उत्तराखंड की बेटी IPS तृप्ति भट्ट को CBI में SP की जिम्मेदारी, देवभूमि का बढ़ाया मान

सादगी, स्पष्टवादिता और कर्तव्यनिष्ठा से बनाई अलग पहचान, बेटियों के लिए बनीं प्रेरणा देहरादून। उत्तराखंड…

16 minutes ago

चारधाम यात्रा में टूटा रिकॉर्ड, 60 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या

देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रही है, लेकिन श्रद्धालुओं…

1 hour ago

भव्य दशहरा: LED-लेज़र से जगमगाए रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के विशालकाय पुतले –

देहरादून। श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून (पंजीकृत) की ओर से रेसकोर्स स्थित श्री…

2 hours ago

22 से 26 अक्टूबर तक गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में न्याय यात्रा निकाली कांग्रेस

27 अक्टूबर को गैरसैंण में विधानसभा घेराव करेगी कांग्रेस  देहरादून। उत्तराखंड में भाजपा सरकार की…

2 hours ago

उत्तराखंड में कांग्रेस की ‘न्याय यात्रा’ का शंखनाद 22 अक्टूबर से, चार दिशाओं से सरकार को घेरने की तैयारी –

 देहरादून। उत्तराखंड में जनहित के मुद्दों को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेशव्यापी ‘उत्तराखंड न्याय…

10 hours ago