गायक दिनेश नेगी व रेखा नेगी के भजनों पर जमकर झूमे रावल देवता के भक्त
-महायज्ञ में यज्ञपुरूष भगवान के विवाह का भक्तों ने मनाया जमकर उत्सव
-बन्याथ के दूसरे दिन सीरा पिरोने का कार्यक्रम विधिवत शुरू-रावलधार कीर्तन मण्डली ने शानदार भजन नृत्य कर किया भक्तों का मनोरंजन
रूद्रप्रयागःविजराकोट गांव में आयोजित रावल देवता बन्याथ महा अनुष्ठान के दूसरे दिन प्रातःकाल पंच पूजा के बाद आराध्य देव भूमियाल रावल देवता व लाटू देवता का अवतरण हुआ। रावल देवता के नेतृत्व में वीर लाटू देवता ने बन्नातोली के खेत से सीरा उखाड़ा, लाटू देवता के ब्रहम ने सीरू पिरोने की जगह नियत की जिसका वेद पाठी ब्रहमणांे ने विधिवत पूजा अर्चना के साथ शुभारंभ किया गया।
ततपश्चात महायज्ञ दूसरे दिन भी विधिवत जारी रहा। इस दौरान भगवान यज्ञ पुरूष के विवाह का उत्सव मनाया गया,जिसमें वीर लाटू देवता का ब्रहम भी सामिल हुआ। इस दौरान भक्तजन ढ़ोल दमाउ की थाप पर जमकर थिरके महायज्ञ मे रावल देवता दिवारा यात्रा समिति के अध्यक्ष समेत सभी बानी गांवों के भक्त सामिल हुए।
इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों रावल धार के स्कूली बच्चों, रावलधार कीर्तन मण्डली की शानदार प्रस्तुतियां रही। एकल गीत में विनोद पंवार व मानवेन्द्र पंवार ने शानदार भजनों पर भक्तों को झूमाया वही रावल देवता दिवारा यात्रा समिति के अध्यक्ष वृजमोहन पंवार ने रावल देवता पर आधारित सुन्दर भजन गीत गाया
कार्यक्रम में जोंगी गांव से पधारे सुमुधर कंठ के धनी गायक दिनेश नेगी व रेखा नेगी ने रावल देवता बन्याथ पर आधारित “कन बन्याथ उरि तेरी विजराकोट मा“ में गीत गाया जिस पर भक्त जमकर झूमे वही रेखा नेगी ने “जय भवानी ते सेवा लादू“ भजन गाया।रावल देवता बन्याथ महा अनुष्ठान के दूसरे दिन रावलधार मध्य गांव विजराकोट द्वारा भण्डारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन रावल देवता दिवारा यात्रा समिति के संयोजक सुनील पंवार द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के दौरान संरक्षक गोपाल सिंह पंवार,नंदा पंवार,देवेन्द्र सिंह पंवार,नंन्दन सिंह पंवार,जयदल राणा,कोषाध्यक्ष कुलदीप सिंह पंवार,अध्यक्ष वृजमोहन सिंह पंवार,संरक्षक सुनील पंवार,ब्रहमगुरू जगदंम्बा प्रसाद बंेजवाल,अरूण प्रसाद खनाई,कालिका प्रसाद खनाई,रमेश खनाई,शिव प्रसाद खनाई,प्रांकुर खनाई,हरि प्रसाद काण्डपाल,र्दीधायु प्रसाद काण्डपाल,रविन्द्र काण्डपाल,दुर्गा प्रसाद काण्डपाल,शिव प्रसाद मलवाल,भरत सिंह पंवार,छोटिया पंवार,राजेन्द्र पंवार,करण सिंह बुटोला,नारायण सिंह बुटोला,मोहन सिंह राणा,रजपाल सिंह,कुलदीप सिंह पंवार,संतोष जग्गी,राजेन्द्र कठैत,जगदीश पंवार,महाबीर सिंह पंवार,देव पंवार,सुरेन्द्र सिंह पंवार,सहेन्द्र पंवार,सरजीत पंवार,जयबीर बिष्ट,नरेश बिष्ट,मातबर पंवार,जयदल राणा,बलवंत सिंह पंवार,खुशहाल सिंह नेगी,सतीष बुटोला,मानवेन्द्र पंवार,विनोद पंवार,राजू पंवार,आकाश पंवार,भूपेन्द्र बुटोला,राजेन्द्र पंवार,विपिन राणा,विजय पंवार समेत समस्त बानी गांवों के सदस्य महिला मंगलदल,युवक मंगलदल मौजूद रहे।
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Dehradun In a Deepawali gift for thousands of State government employees,…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Dehradun Chief minister Pushkar Singh Dhami launched the Devbhoomi Parivar Portal…
भूमि विवाद, अवैध कब्जे, विद्युत बिलों में सोलर ऊर्जा यूनिटों के समायोजन एवं ग्राम पंचायत…
सम्राट होटल के समीप हुआ हादसा, वाहन में अकेले सवार थे चालक रुद्रप्रयाग। बद्रीनाथ राष्ट्रीय…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आत्मनिर्भर उत्तराखंड के संकल्प को साकार कर रहीं हल्द्वानी की…
लंबित शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश, दो अनुपस्थित अधिकारियों का वेतन रोकने के आदेश…