उत्तराखंडस्वास्थ्य
Share0
देहरादून – उत्तराखंड में एक बार फिर कोरोना वायरस के मामले बढ़ने लगे हैं। प्रदेश में इस सीजन के सर्वाधिक सात नए मामले सामने आए हैं, जिससे अब राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 30 हो गई है। इन सात नए संक्रमितों में से तीन श्रद्धालु हाल ही में बदरीनाथ, केदारनाथ और वैष्णोदेवी की यात्रा कर लौटे हैं।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, देहरादून के रायपुर क्षेत्र का एक मरीज बदरीनाथ धाम से लौटने के बाद संक्रमित पाया गया है, जबकि सहसपुर निवासी एक अन्य मरीज केदारनाथ यात्रा से लौटा था। वहीं चकराता रोड निवासी व्यक्ति 25 मई को वैष्णो देवी से लौटने के कुछ दिन बाद संक्रमित पाया गया। इन मरीजों में कोरोना के लक्षण दिखने के बाद आरटी-पीसीआर जांच कराई गई, जिसमें संक्रमण की पुष्टि हुई। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि सभी संक्रमितों को होम आइसोलेशन में रखा गया है और किसी भी मरीज में गंभीर लक्षण नहीं पाए गए हैं।
प्रदेश के स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने बताया कि अब तक अधिकतर मरीज ठीक हो चुके हैं और वर्तमान में केवल सात सक्रिय मामले हैं। उन्होंने आमजन से सावधानी बरतने और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर मास्क पहनने की अपील की है। स्वास्थ्य विभाग स्थिति पर निगरानी बनाए हुए है और संभावित संक्रमण के स्रोतों का पता लगाने के लिए कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग भी की जा रही है।
Share0
देहरादून। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ एसटीएफ उत्तराखंड और औषधि प्रशासन विभाग ने संयुक्त…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 19 Aug: A meeting of the Road Safety Monitoring Committee was held…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 19 Aug: Governor Lt Gen (Retd) Gurmit Singh, addressing probationers…
आंगनबाड़ी कार्यकर्ती पुरस्कार के लिए 35 कार्यकर्तियां भी सम्मानित होंगी 8 अगस्त को देहरादून में…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 18 Aug: Senior BJP leader Vivekanand Khanduri has issued a…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 19 Aug: BJP state media in-charge Manveer Singh Chauhan today…