देवप्रयाग थार दुर्घटना : पांच व्यक्तियों के शव बरामद ,एक घायल – myuttarakhandnews.com

बिग ब्रेकिंग : माँ धारीदेवी दर्शन को जा रहे फरीदाबाद निवासी परिवार की थार देवप्रयाग के पास दुर्घनाग्रस्त , एक घायल, पांच लापता
जनपद टिहरी – देवप्रयाग के बादशाह होटल के पास मूल्य गांव में आज हुए थार वाहन हुआ दुर्घटना में नयी जानकारी सामने आयी है ।
एसडीआरएफ टीम मौके पर पहुँच रोप द्वारा लगभग 200 मीटर नदी में गिरी थार को सीधा किया ।थार वाहन गहरी खाई से नदी में जा गिरा था ,जिसमे दुर्घटना के समय छः लोग सवार थे , जिसमें एक महिला पत्नी मदन सिंह थार से बाहर निकल आयी थी ,व उन्होंने ही बचाव के लिए पुकारा ।
बाकी पांच लोग थार के अंदर ही रह गये थे , प्रत्यदर्शियों का आरोप है कि यात्रा सीजन के समय भी ऐसी दुर्घटना में क्रेन 2 घंटे बाद आयी , अगर समय रहते क्रेन आजाती तो शायद थार सवार बच जाते ।बताया जा रहा है कि थार वाहन को काटकर 05 शवों को बाहर निकाला गया ।परिवार के बारे में सुबह से स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पा रही थी ,परिवार को कभी रुड़की निवासी तो कभी फरीदाबाद निवासी बताया जा रहा था । वही कुछ व्यक्तियों द्वारा बताया गया कि महिला ने उनको कहा कि वो धारीदेवी दर्शन हेतु निकले थे ।
आधिकारिक सूचना अनुसार वाहन फरीदाबाद से गोचर मार्ग पर जा रहा था ।वाहन को 44 वर्षीय सुनील चला रहे थे ,थार वाहन पर अभी नम्बर प्लेट नहीं थी ( A/f )
मृतकों के नाम:–1 सुनील गुसाईं पुत्र होशियार सिंह गुसांई निवासी 4800 सैनिक कालोनी फरीदाबाद उम्र-44 वर्ष(चालक)2 मीनू पत्नी सुनील निवासी 4800 सैनिक कालोनी फरीदाबाद3 सुजल पुत्र सुनील निवासी 4800 सैनिक कालोनी फरीदाबाद4 नुक्कू पुत्र सुनील निवासी 4800 सैनिक कालोनी फरीदाबाद
5 आदित्य पुत्र मदन निवासी उम्र-16 वर्ष निवासी दुर्गा कालोनी रुडकी हरिद्वार
घायल महिला -अनीता पत्नी मदन सिंह उम्र 55 वर्ष ,दुर्गा कालोनी रुडकी हरिद्वार

Post Views: 14

Post navigation

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

दशहरा महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, बोले— सत्य और धर्म की ही होती है विजय –

परेड ग्राउंड में बन्नू बिरादरी के दशहरा महोत्सव में पहुंचे मुख्यमंत्री, भगवान श्रीराम के आदर्शों…

24 minutes ago

विजयदशमी पर महानगर दक्षिण में 40 स्थानों पर निकला पथ संचलन –

देहरादून, । विजयदशमी के पावन अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस), महानगर दक्षिण, देहरादून के…

36 minutes ago

चारधाम यात्रा के समापन की उलटी गिनती शुरू, बदरीनाथ के कपाट 16 नवंबर को होंगे बंद –

देहरादून। उत्तराखंड की विश्वप्रसिद्ध चारधाम यात्रा के समापन की तिथियां घोषित होने के साथ ही…

2 hours ago

साहित्य एवं फिल्म दिवस पर रामलीला महोत्सव में दिखा आधुनिक तकनीक का अद्भुत संगम –

 देहरादून। श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून की ओर से श्री गुरु नानक मैदान,…

5 hours ago