उत्तराखंडजीवन शैली
Share0
Advertisement
देहरादून – दिल्ली में हुए लीडर ऑफ़ भारत के समारोह में देवव्रत गोस्वामी, प्राइवेट इन्वेस्टिगेटर इंडिया को दी पायनियर ऑफ़ इन्वेस्टीगेशन इंडिया अवार्ड से प्रेसिडेंट ऑफ़ लिबरलैंड विट जेडलिल्का द्वारा सम्मानित किया गया। देवव्रत गोस्वामी ने प्राइवेट इन्वेस्टिगेशन के क्षेत्र में अपनी अद्वितीय सेवाओं और योगदान के लिए यह सम्मान प्राप्त किया है। सम्मान समारोह में देश भर से कई प्रतिष्ठित व्यक्तियों ने हिस्सा लिया एवं उनकी सराहना की।
देवव्रत गोस्वामी के कार्यों से प्रभावित होकर प्रेसिडेंट ऑफ़ लिबरलैंड ने उन्हें अपने देश आने का निमंत्रण भी दिया है। यह निमंत्रण गोस्वामी के द्वारा किए गए कार्य और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनकी पहचान को दर्शाता है। प्रेसिडेंट ऑफ़ लिबरलैंड ने अपने विशेष संबोधन में कहा कि देवव्रत गोस्वामी जैसे लोगों की उपलब्धियां को वैश्विक स्तर पर मान्यता मिलनी चाहिए। वही एक अन्य कार्यक्रम में सुप्रीम कोर्ट आफ इंडिया के डिप्टी एडवोकेट जनरल मनोज गोरकेला जो उत्तराखंड, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के लिए कार्यरत है ने भी देवव्रत गोस्वामी को उनके उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया। मनोज गोरकेला ने अपने संबोधन में कहा कि देवव्रत गोस्वामी ने प्राइवेट इन्वेस्टिगेशन के क्षेत्र में नए मानक स्थापित किए हैं और उनकी सेवाओं से कई महत्वपूर्ण मामलों का समाधान हुआ है।
Share0
मतदान के दौरान मिलेंगी सुगम एवं सुलभ सुविधाएं, 30 नवंबर तक पूरा होगा विशेष अभियान…
डोईवाला में 60-65 बीघा जमीन पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, मैगी प्वाइंट और पुरुकुल रोड पर…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: Cabinet Minister Ganesh Joshi today laid the foundation…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: École Globale International Girls’ School, Dehradun, celebrated the…
देहरादून। उत्तराखंंड में कहीं-कहीं मौसम बिगड़ा हुआ है तो किसी जिले में धूप खिली है।…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: The Asian School, Dehradun, celebrated its 27th Junior…