मुख्यमंत्री के रोड शो और जनसभा में उमड़ा जनसैलाब
डबल इंजन सरकार की गिनाई उपलब्धियां
बोले बदल रही देवभूमि की कार्यसंस्कृति
विपक्ष को बताया मुद्दा विहीन, आरोपों का दिया करारा जवाब
बागेश्वर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बागेश्वर उपचुनाव के प्रचार की कमान अपने हाथों में ले ली। उपचुनाव का प्रचार थमने से ठीक एक दिन पहले क्षेत्र में पहुंचे धामी ने रोड शो और रैलियों के जरिए सियासी फिजा बदल दी। गरुड़ और बागेश्वर के रोड शो में उमड़ी जबरदस्त भीड़ से साबित हो गया कि युवा मुख्यमंत्री की लोकप्रियता का जादू जनता के सिर चढ़कर बोल रहा है। इन दोनों जगहों पर हुई जनसभा में डबल इंजन सरकार की उपलब्धियां गिनाने के साथ ही धामी ने विपक्ष के आरोपों का भी करारा जवाब दिया।
गरुड़ में जहां-जहां से मुख्यमंत्री धामी का रोड शो गुजरा वहां जनसैलाब उमड़ गया। वो जिस भी सड़क से गुजरे वहां ‘जय श्रीराम’ के नारे गूंजने लगे। जनसभा में जब मुख्यमंत्री ने बोलना शुरू किया तो वह भाषण के बीच-बीच में सामने मौजूद भीड़ को खुद से जोड़ते भी रहे।
चलते-चलते उन्होंने जनता की तरफ सवाल उछाला कि क्या देवभूमि की कार्यसंस्कृति में बदलाव नहीं आ रहा है ? नकल माफिया से लेकर नशे के सौदागरों, भू-माफियाओं पर नकेल कसी जा रही है या नहीं ? अफसर, नेता हों या फिर वकील! उन्हें अपराध की सजा मिल रही है या नहीं ? पटरी पर सरपट दौड़ रही विकास की गाड़ी का भी उन्होंने सिलसिलेवार जिक्र किया।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्ग दर्शन और सहयोग से देवभूमि में किसी तरह बुनियादी सुविधाओं का जाल बिछाया जा रहा है। दुर्गम से दुर्गम क्षेत्र में जन सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही हैं। उन्होंने जनता से पूछा कि इस बार भी बागेश्वर की बोगी डबल इंजन की सरकार से जुड़ेगी ना ? इस पर जनता ने तालियों की गड़गड़ाहट और नारों की गूंज से मुख्यमंत्री को जीत के प्रति आश्वस्त किया। इसके बाद, बागेश्वर में आयोजित रोड शो और जनसभा में भी कमोवेश भीड़ की यही स्थिति रही। लोग कहते दिखे कि मुख्यमंत्री धामी ने बागेश्वर आकर पूरे माहौल को एकतरफा भाजपा के पक्ष में कर दिया है।
Kedartal Rescue Operation: हिमस्खलन के बाद लापता आठ पर्वतारोहियों की तलाश तेज, मिले बैग और…
मतदान के दौरान मिलेंगी सुगम एवं सुलभ सुविधाएं, 30 नवंबर तक पूरा होगा विशेष अभियान…
डोईवाला में 60-65 बीघा जमीन पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, मैगी प्वाइंट और पुरुकुल रोड पर…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: Cabinet Minister Ganesh Joshi today laid the foundation…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: École Globale International Girls’ School, Dehradun, celebrated the…
देहरादून। उत्तराखंंड में कहीं-कहीं मौसम बिगड़ा हुआ है तो किसी जिले में धूप खिली है।…