धामी ने चम्पावत को दी ₹65.95 करोड़ की सौगात, शारदा तटबंध से सुरक्षित होगा सीमांत क्षेत्र –

 
चम्पावत/देहरादून। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने  जनपद चम्पावत के बूमघाट में ₹65.95 करोड़ की दो महत्वपूर्ण बाढ़ सुरक्षा परियोजनाओं का भूमि पूजन एवं शिलान्यास कर क्षेत्र को बड़ी विकासात्मक सौगात दी। मुख्यमंत्री ने ₹60.21 करोड़ की लागत से बूम से टनकपुर तक शारदा नदी तट पर बाढ़ सुरक्षा तटबंध निर्माण तथा ₹5.74 करोड़ की लागत से पूर्णागिरी तहसील के ग्राम छीनीगोठ में हुड्डी नदी पर बाढ़ सुरक्षात्मक दीवार निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि शारदा तटबंध केवल एक निर्माण परियोजना नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य और चम्पावत के समग्र विकास की मजबूत आधारशिला है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सीमांत क्षेत्रों को सुरक्षित, समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
कार्यक्रम से पूर्व मुख्यमंत्री ने शारदा नदी पर चल रहे बाढ़ सुरक्षा कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण की गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। कार्यक्रम स्थल पर उनका पारंपरिक कुमाऊँनी रीति-रिवाजों के साथ टीका, पटका, कुमाऊँनी टोपी, पुष्पवर्षा एवं छोलिया नृत्य के माध्यम से भव्य स्वागत किया गया।
मुख्यमंत्री ने सेवा पखवाड़े के अंतर्गत विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया तथा कृषि, उद्यान, पशुपालन, स्वास्थ्य, समाज कल्याण, महिला एवं बाल विकास, डेयरी तथा एनआरएलएम सहित अनेक विभागों की योजनाओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी रूप से पहुंचे। महिला स्वयं सहायता समूह के स्टॉल पर मुख्यमंत्री ने स्थानीय महिलाओं के साथ पारंपरिक तरीके से रोटी और चटनी बनाकर उनका उत्साहवर्धन किया। स्वास्थ्य शिविर में उन्होंने निक्षय योजना के तहत पांच लाभार्थियों को पोषण किट भी वितरित की।
अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के “विकास भी और विरासत भी” के मंत्र के अनुरूप राज्य सरकार उत्तराखण्ड में विकास और सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण को समान प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने बताया कि लगभग ₹3300 करोड़ की लागत से विकसित हो रही शारदा कॉरिडोर परियोजना के तहत टनकपुर से बनबसा तक शारदा रिवर फ्रंट सहित अनेक धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों का विकास किया जा रहा है, जिससे क्षेत्र में पर्यटन, रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।
मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश की बेटियों के लिए लगभग ₹257 करोड़ की लागत से महिला स्पोर्ट्स कॉलेज तथा ₹58.52 करोड़ की लागत से आधुनिक साइंस सेंटर का निर्माण किया जा रहा है। इसके अलावा कृषि, शिक्षा, गौसंवर्धन, किसानों की आय वृद्धि तथा आधारभूत सुविधाओं के विस्तार पर सरकार विशेष ध्यान दे रही है।
उन्होंने कहा कि टनकपुर में लगभग ₹237.74 करोड़ की लागत से आधुनिक आईएसबीटी तथा ₹14 करोड़ की लागत से मीडिया सेंटर का निर्माण भी प्रगति पर है। वहीं बनबसा में सैनिक स्मारक, पाटी में सैनिक बहुउद्देशीय केंद्र तथा लोहाघाट में पर्यावरण मित्रों के लिए आवासीय भवन के निर्माण कार्य भी तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज जिन परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया है, वे विकसित चम्पावत, सुरक्षित सीमांत क्षेत्र और समृद्ध उत्तराखण्ड के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने विभिन्न सामाजिक संगठनों, पूर्व सैनिकों, व्यापारियों, किसानों एवं भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से भी संवाद किया।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष गोविन्द सामंत, जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी, ब्लॉक प्रमुख आंचल बोरा, जिला महामंत्री मुकेश कलखुड़िया, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी एवं दीपक राजवार, जिला प्रभारी गुंजन सुखीजा, जिला सहप्रभारी हिमांशु बिष्ट, पुलिस अधीक्षक रेखा यादव, मुख्य विकास अधिकारी जी.एस. खाती सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण और लाभार्थी उपस्थित रहे।
 

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

उत्तराखंड में कांग्रेस की ‘न्याय यात्रा’ का शंखनाद 22 अक्टूबर से, चार दिशाओं से सरकार को घेरने की तैयारी –

 देहरादून। उत्तराखंड में जनहित के मुद्दों को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेशव्यापी ‘उत्तराखंड न्याय…

6 hours ago

Month-long ‘Seva Sankalp Abhiyan’ concludes in Mussoorie

my uttarakhand news Bureau Mussoorie, 18 Oct: The ‘Seva Sankalp Abhiyan’ launched by the Mussoorie…

8 hours ago

International Film Producers’ delegation meets CM Dhami

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 18 Oct: A delegation of international film producers met Chief…

8 hours ago

Cabinet Minister Joshi inaugurates Development Projects in Rajpur

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 18 Oct: State Cabinet Minister Ganesh Joshi inaugurated various development…

9 hours ago

Akshay Kumar meets CM Dhami, discusses promoting film production in U’khand

Dehradun, Oct 18 (IANS): Bollywood actor Akshay Kumar met Chief Minister Pushkar Singh Dhami at…

9 hours ago