Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में हाइब्रिड वाहनों पर छूट को लेकर धामी सरकार ले सकती है बड़ा फैसला, जानें वजह – Uttarakhand

Dhami government can take a big decision regarding exemption on hybrid vehicles in Uttarakhand, know the reasonइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sandeep Chaudhary (see all)Uttarakhand Latest News: उत्तराखंड में पिछले दिनों इलेक्ट्रिक या हाइब्रिड वाहनों को छूट दी गई थी, लेकिन सरकार के इस फैसले पर इलेक्ट्रिक गाड़ियों के डीलरों ने सख्त नाराजगी जताई है. उनका कहना कि अगर हाइब्रिड गाड़ियों पर छूट दी जाती है, तो ग्राहक इलेक्ट्रिक गाड़ियां खरीदने से बचेंगे, ऐसे में वो जो इन्वेस्टमेंट उत्तराखंड में कर रहे हैं, उस पर प्रभाव पड़ेगा. ऐसे में सरकार इस पॉलिसी में बदलाव कर सकती है.डीलरों द्वारा नाराजगी दर्ज कराए जाने के बाद इस पॉलिसी को लेकर एक बार फिर से 3 जुलाई को एक बड़ी मीटिंग होने वाली है, जिसमें प्रदेश के चीफ सेक्रेटरी परिवहन सेक्रेटरी और तमाम अन्य अधिकारी मौजूद रहेंगे, जो इस विषय को लेकर मंथन करेंगे. एबीपी लाइव को मिली जानकारी के अनुसार सरकार हाइब्रिड गाड़ियों पर छूट न दिए जाने की पॉलिसी में बदलाव कर सकती है.चीफ सेक्रेटरी आनंद वर्धन ने क्या बताया?चीफ सेक्रेटरी आनंद वर्धन ने कहा कि हम जल्द ही एक मीटिंग करने वाले हैं, जिसमें कोई बड़ा फैसला लिया जा सका है. उन्होंने कहा कि सरकार के द्वारा किसी भी वाहन या अन्य सामान पर इसलिए छूट दी जाती है, ताकि उससे आमजन को प्रकृति को फायदा हो. लेकिन, हाइब्रिड गाड़ियां हो या फिर डीजल गाड़ियां उनका प्रभाव लगभग एक जैसा ही होता है. उनके द्वारा प्रदूषण एक जैसा ही होता है. ऐसे में हाइब्रिड गाड़ियों को छूट देने की क्या आवश्यकता है?आनंद वर्धन ने कहा कि इस विषय पर अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है, जल्दी एक मीटिंग बुलाई गई है, उसमें कोई फैसला लिया जा सकता है. शासन ने कुछ दिन पहले ही घोषणा की थी कि हाइब्रिड गाड़ियों और इलेक्ट्रिक गाड़ियों पर प्रदेश में, छूट दी जाएगी. लेकिन, अब यह फैसला वापस होता हुआ नजर रहा है.इसकी सबसे बड़ी वजह इलेक्ट्रिक वाहनों के डीलर बताए जा रहे हैं, जिन्होंने इस फैसले पर आपत्ति जाती है. उनका कहना है कि वो इलेक्ट्रिक गाड़ियों को लेकर प्रदेश में एक बड़ा इन्वेस्टमेंट कर रहे हैं. अगर हाइब्रिड गाड़ियों पर छूट दी जाती है, तो उनको इसका भारी नुकसान होगा.बता दें कि देश में हाइब्रिड गाड़ियों में सबसे बड़ी उत्पादन करने वाली कंपनी टोयोटा है, जो विदेशी कंपनी है. ऐसे में शासन अपने इस फैसले को लेकर एक बार फिर से रिव्यू करने जा रहा है, जिसमें हाईब्रिड वाहनों पर छूट का फैसला वापस लिया जा सकता है.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

Manav Utthan Seva Samiti secures Char Dham pilgrims with Rs 10 crore accident insurance

Satpal Maharaj hands over cheques of insurance to CM my uttarakhand news Bureau DEHRADUN, 16…

9 minutes ago

St Thomas’ College hosts 110th Annual Speech & Prize Day

my uttarakhand news Bureau  DEHRADUN, 16 May: St Thomas’ College, proudly celebrated its 110th Annual Speech and Prize Day on Saturday, marking one of the…

20 minutes ago

Dhami hands over Rs 10 lakh aid to family of Somendra Bohra

my uttarakhand news Bureau CHAMPAWAT, 16 May: Chief Minister Pushkar Singh Dhami has expressed deep sorrow over…

31 minutes ago

BLOs to launch door-to-door verification drive under SIR from 9 June: DM

my uttarakhand news Bureau DEHRADUN, 16 May: Special Intensive Revision (SIR) programme of the electoral…

42 minutes ago

Govt committed to welfare of OBC communities in U’khand: Dhami

OBC Welfare Parliamentary Committee calls on CM in Doon my uttarakhand news Bureau DEHRADUN, 16…

52 minutes ago

Gandhi House dominates at St Joseph’s Annual Athletics Meet in Nainital

By Nikhil Pant NAINITAL, 16 May: The 136th annual Athletic Meet of St Joseph’s College was organised with great enthusiasm, colour…

1 hour ago