गढ़वाल मंडल विकास निगम के होटलों में श्रद्धालुओं व पर्यटकों को मिलेगी छूट
देहरादून। धामी सरकार शीतकालीन चारधाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं को गढ़वाल मंडल विकास निगम के होटलों में 25 प्रतिशत की छूट मिलेगी। मंगलवार को सचिवालय में शीतकालीन यात्रा एवं चारधाम यात्रा-2025 के संबंध में आयोजित बैठक के दौरान अधिकारियों को यात्रा मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने, खराब मौसम के दौरान आपातकालीन प्रबंधन प्रणाली को प्रभावी बनाने और सड़कों की मरम्मत का कार्य सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया। शीतकालीन सत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हमारी सरकार ने GMVN के होटलों में 25% छूट देने का निर्णय भी लिया है।
बैठक के दौरान चारधाम यात्रा-2025 की तैयारी को लेकर अधिकारियों को यात्रा मार्ग पर गाड़ियों के लिए पार्किंग लॉट्स बनाने, चारधाम में श्रद्धालुओं की दैनिक धारण क्षमता को बढ़ाने के लिए आवश्यक इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने और यात्रा प्राधिकरण में सम्मानित हक-हकूकधारियों की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
राज्य के शीतकालीन पर्यटन स्थलों एवं अन्य हिडन डेस्टिनेशंस को बढ़ावा देने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया। स्वास्थ्य सेवाओं, स्वच्छता और सुरक्षित आवास की व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। चारधाम यात्रा 2025 की तैयारी भी अभी से शुरू कर दी गई है, ताकि तीर्थ यात्रियों को कोई कठिनाई न हो।
मतदान के दौरान मिलेंगी सुगम एवं सुलभ सुविधाएं, 30 नवंबर तक पूरा होगा विशेष अभियान…
डोईवाला में 60-65 बीघा जमीन पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, मैगी प्वाइंट और पुरुकुल रोड पर…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: Cabinet Minister Ganesh Joshi today laid the foundation…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: École Globale International Girls’ School, Dehradun, celebrated the…
देहरादून। उत्तराखंंड में कहीं-कहीं मौसम बिगड़ा हुआ है तो किसी जिले में धूप खिली है।…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: The Asian School, Dehradun, celebrated its 27th Junior…