Popular Posts

उत्तराखंड में धामी सरकार जल्द उठा सकती है बड़ा कदम, जानिए, भाजपा के अंदर क्यों है हलचल तेज – myuttarakhandnews.com

उत्तराखंड में धामी सरकार जल्द अपने कार्यकर्ताओं को सौगात दे सकती है। भाजपा के सीनियर नेताओं को आने वाले दिनों में खुशखबरी मिल सकती है। जिनको दायित्व बांटे जा सकते हैं। मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर भी कयास लगाए जा रहे हैं।
भाजपा सरकार चार साल पूरे करने जा रही है। ऐसे में हाईकमान के सामने दायित्व और मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा हो चुकी है। जिस पर मुहर लगने के संकेत मिल रहे हैं। हालांकि कई बार भाजपा संगठन इस तरह के संकेत दे चुके हैं। लेकिन इस बार कोर कमेटी की बैठक में दोनों मुद्दों पर भी खास चर्चा की गई।
जिसके बाद प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने इसके संकेत दिए हैं। माना जा रहा है कि चार साल का कार्यकाल पूरा होने या होली से पहले भाजपा कार्यकर्ताओं को चुनावी साल में ये सौगात दे सकती है। जिसके लिए लंबे समय से जद्दोजहद चल रही है। उत्तराखंड बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट मीडिया के सामने स्वीकार कर चुके हैं कि दो से तीन दिनों के भीतर धामी सरकार दायित्वों को बांटने वाली हैं।
महेंद्र भट्ट ने ये भी कहा है कि कोर कमेटी की बैठक में मंत्रीमंडल विस्तार का मुद्दा राष्ट्रीय पर्यवेक्षक जेपी नड्डा के सामने रखा गया था। अब वो इस बात को लेकर केंद्रीय हाईकमान के सामने रखेगे। इस बीच सीएम धामी भी विधायकों से वन टू वन मुलाकात कर रहे हैं। माना जा रहा है कि इसमें विधायकों के रिपोर्ट कार्ड को लेकर भी चर्चा हो रही हैै।
बताया जा रहा है कि भाजपा का अंदरखाने एक सर्वे भी हो रहा है। जिसमें टिकटों को लेकर मंथन हो रहा है और विधायकों का फीडबैक भी मांगा जा रहा है। इस सर्वे ने विधायकों की नींद उड़ा दी है। कोर कमेटी की बैठक के बाद महेंद्र भट्ट ने कहा कि अभी हम किसी विधायक का टिकट नहीं काट रहे हैं। इस बात का निर्णय कोर कमेटी में होता भी नहीं हैं। टिकट देने का निर्णय संसदीय कमेटी करती है, वो भी इंटरनल सर्वे और अन्य आधार पर है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks