Categories: hindiUttarakhand

धामी सरकार की अग्निवीरों को बड़ा तोहफा देने की तैयारी, ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य बनेगा – myuttarakhandnews.com

देहरादून: पुष्कर सिंह धामी सरकार ने अग्निवीरों को बड़ा तोहफा देने की तैयारी कर ली है। सरकार ने रिटायर हो रहे अग्निवीर युवाओं को पहले ही समूह ग की नौकरियों में 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण दिया है। अब एक बोर्ड बनाकर रिटायर हो रहे सभी अग्निवीरों का पुनर्वास सुनिश्चित किया जाएगा। उत्तराखंड ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य होगा।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राज्य सरकार की नौकरियों में समायोजन से बचे अग्निवीरों के लिए विशेष योजनाएं चलाई जाएंगी। उन्हें विशेष कौशल प्रशिक्षण देकर स्वरोजगार करने के लिए भी प्रेरित किया जाएगा। निजी क्षेत्र में कार्य करने के इच्छुक अग्निवीरों को विशेष व्यावसायिक शिक्षा हासिल करने के लिए आर्थिक सहायता दी जाएगी।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

ग्राफिक एरा में ऑटो-कॉम 2026 शुरू… –

  देहरादून ,  ग्राफिक एरा में विशेषज्ञों ने कहा कि ऑटोमेशन और कंप्यूटेशन का बढ़ता तालमेल…

2 hours ago

स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026 का शानदार आगाज… –

  देहरादून, । ग्राफिक एरा में ‘स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026’ का शानदार आगाज़ होते ही पूरा कैंपस सुर-ताल…

3 hours ago

SDRF उत्तराखण्ड को ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र, यह उपलब्धि हासिल करने वाला बना देश का पहला आपदा प्रतिवादन बल

मानक संचालन प्रक्रियाओं, पारदर्शी दस्तावेजीकरण और गुणवत्ता प्रबंधन को मिली पहचान; आपदा बचाव के साथ…

3 hours ago

रायवाला में अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़, स्कूटी सवार गिरफ्तार –

ऋषिकेश/देहरादून। रायवाला क्षेत्र में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आबकारी विभाग…

3 hours ago

एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड ने लगातार तीसरे वर्ष हासिल किया ग्रेट प्लेस टू वर्क® सर्टिफिकेशन –

  देहरादून, : भारत की अग्रणी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स कंपनियों में से एक, एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड…

3 hours ago

ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र हासिल करने वाला देश का पहला आपदा प्रतिवादन बल बना उत्तराखंड SDRF –

 देहरादून। उत्तराखंड राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) ने गुणवत्ता प्रबंधन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि…

4 hours ago