देहरादून / बरेली : उत्तराखंड के गलियारों में आज दिन भर पति पत्नी और वो की चर्चा रही ।मामला रेखा आर्या (मंत्री महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास,खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, खेल एवं युवा कल्याण, उत्तराखण्ड) से जुड़ा है ।
रेखा आर्य ने पुलिस महानिरीक्षक, बरेली मंडल, उत्तर प्रदेशको बताया कि कल्पना मिश्रा/ कल्पना चतुर्वेदी नाम की महिला ने बरेली स्थित उनके आवास के पत्ते सहित सभी कागजों पर उनके पति गिरधारी लाल साहू का नाम दर्ज करवाया है ।मंत्री ने आगे बताया कि कल्पना उनके नाम का दुरप्रयोग कर रही है तथा अपनी क्रेटा गाड़ी पर उत्तराखंड सरकार दर्शा कर लोगों से धनउगाही कर रही है । उसकी गाड़ी पर उत्तराखंड सरकार का बोर्ड ,हूटर और नीली- लाल बत्ती का प्रयोग हो रहा है ।
गौरतलब है कि मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी साहू पहले से विवादित रहे है । अखबारों की सुर्खियों और गूगल सर्च पर यकीन करें तो– पप्पू गिरधारी पर 1990 में जैन दम्पत्ति की हत्या मामले में बरेली में रिपोर्ट दर्ज हुई थी ।जिसमे 2021 में 31साल बाद गैर जमानती वारंट जारी हुआ था, परन्तु वो गिरफ्तारी से बचते रहे ( ABP lIVE 7अगस्त 2021 )
-इसी मामले में बयान देने पर गिरिधार साहू ने तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल पर 5 करोड़ का मुकदमा भी किया था ।-अभी जून 2024 में ही गिरिधारी साहू पर बरेली मे प्लॉट पर कब्जा को ले कर गोलीबारी का आरोप भी है । ( JJN NEWS 24june 2024 )– उनकी पहली पत्नी रिकू शाह है बरेली में साहू की राजनीतिक कुर्सी रिंकु का बेटा ही संभाल रहा है ।
-नरेश गंगवार नाम के व्यक्ति ने 2017 में गिरिधारी (पप्पू) पर आरोप लगाया कि धोखे से उनकी किडनी तीन साल पहले अपनी दूसरी पत्नी बैजयंतीमाला के ट्रांस प्लांट कर दी थी । और साहू ने जो भी आस्वासन दिये थे वो पूरे नहीं किये । हालांकि साहू से आरोप बेबुनियाद बताये ।(अमर उजाला देहरादून 17 अक्टूबर 2017 )ऐशे में अब देखना होगा कि वाकई में मंत्री जी के आरोप सच है या फिर उनके पति साहू की भी इसमे भूमिका है ।
Post Views: 58
Post navigation
देहरादून, । जय श्री राम के जयकारों के बीच ग्राफिक एरा में 50 फीट ऊंचे…
परेड ग्राउंड में बन्नू बिरादरी के दशहरा महोत्सव में पहुंचे मुख्यमंत्री, भगवान श्रीराम के आदर्शों…
देहरादून, । विजयदशमी के पावन अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस), महानगर दक्षिण, देहरादून के…
देहरादून। उत्तराखंड की विश्वप्रसिद्ध चारधाम यात्रा के समापन की तिथियां घोषित होने के साथ ही…
देहरादून। श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून की ओर से श्री गुरु नानक मैदान,…
Hanumangarhi Temple Nainital: कभी कब्रिस्तान थी यह जगह? नीम करौली बाबा से जुड़ी हैं मंदिर…