Categories: hindiUttarakhand

देहरादून से चंपावत को चली उत्तराखंड की धामी सरकार, चार अक्टूबर को बनबसा में होगी कैबिनेट बैठक – myuttarakhandnews.com

देहरादून। चुनाव को देखते हुए अब सरकार सक्रिय हो गई है। इस कड़ी में प्रदेश मंत्रिमंडल की अहम बैठक चार अक्टूबर को मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत एनएचपीसी बनबसा में प्रस्तावित की गई है। चंपावत में पहली बार कैबिनेट की बैठक हो रही है। इस बैठक में प्रदेश से जुड़े महत्वपूर्ण नीतिगत प्रस्तावों पर चर्चा के बाद निर्णय किए जाएंगे।
पहली बार चंपावत जिला पहुंचेगा मंत्रिमंडलमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का मंत्रिमंडल अब देहरादून से निकलकर पहली बार चंपावत जिला पहुंचेगा। मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र में होने वाली यह बैठक अगले विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत अहम मानी जा रही है।
सरकार महत्वपूर्ण निर्णयों के माध्यम से प्रदेश की जनता को विकास का संदेश देने का प्रयास करेगी। देहरादून से बाहर कैबिनेट बैठक आयोजित करने की सरकार की परंपरा नई नहीं है। इससे पहले गैरसैंण, हरिद्वार, टिहरी, पौड़ी और अल्मोड़ा समेत कई स्थानों पर मंत्रिमंडल की बैठकें हो चुकी हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक के कार्यकाल में हरिद्वार, विजय बहुगुणा के कार्यकाल में गैरसैंण तथा हरीश रावत सरकार में हरिद्वार, अल्मोड़ा और केदारनाथ में कैबिनेट बैठकें आयोजित हुई थीं।
त्रिवेंद्र सिंह रावत सरकार के दौरान टिहरी झील के कोटी कालोनी स्थित फ्लोटिंग मरीना में कैबिनेट बैठक हुई थी। इसके बाद पौड़ी में भी मंत्रिमंडल की बैठक आयोजित की गई। विशेष यह रहा कि इन बैठकोें में संबंधित क्षेत्रों से जुड़े विषयों को तरजीह दी गई। अब चंपावत में होने वाली यह बैठक में सरकार क्या अहम निर्णय लेती है, इस पर सभी की नजर रहेगी।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

उत्तराखंड के युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के नए द्वार, देहरादून में STPI केंद्र का उद्घाटन –

 देहरादून, । उत्तराखंड में प्रौद्योगिकी, नवाचार और स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत करने की दिशा में…

58 minutes ago

नई धुन, नए अंदाज़ और नए स्थान पर बेहतरीन अदाकारी से सुसज्जित “विरासत महोत्सव-2026” का सजा आकर्षक भव्य मंच  –

    देहरादून –  – ऐतिहासिक सांस्कृतिक धरोहरों को संजोए रखने तथा उनका शानदार संकलन वर्षों से…

1 hour ago

ग्राफिक एरा में हिमालयी वस्त्रों पर अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी शुरू –

  देहरादून,  ग्राफिक एरा में विशेषज्ञों ने कहा कि हिमालयी क्षेत्र की पारंपरिक वस्त्र कलाएँ सांस्कृतिक…

2 hours ago

शिक्षक की पत्नी ने तीन बच्चों संग आत्मदाह की चेतावनी दी, शिक्षा विभाग में हलचल – myuttarakhandnews.com

डालकन्या भोलापुर के राजकीय इंटर कॉलेज में दो शिक्षकों के विवाद का मामला गरमाया; पत्नी…

2 hours ago

तीनपानी फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार कार पलटी, मचा हड़कंप | High speed car overturns on teenpani flyover causing a stir | my uttarakhand news

तीनपानी फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार कार पलटी, मचा हड़कंप | High speed car overturns on…

3 hours ago