Site icon My Uttarakhand News
Subscribe for notification

उत्तराखंड में 2.80 लाख लोगों तक पहुंची धामी सरकार, शिकायतों के निस्तारण में बना दिया नया रिकॉर्ड – myuttarakhandnews.com

देहरादून। उत्तराखंड में सरकार और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से संचालित जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम ने सुशासन की दिशा में उल्लेखनीय सफलता दर्ज की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेशभर में आयोजित शिविरों के माध्यम से लाखों नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया गया है, जिससे प्रशासन की जवाबदेही और पारदर्शिता और अधिक मजबूत हुई है।
प्रदेश में इस कार्यक्रम के तहत अब तक विभिन्न जिलोंं में कुल 363 शिविर आयोजित किए गए हैं। इन शिविरों में कुल 2,80,030 नागरिकों ने भाग लिया।
शिविरों के दौरान प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अब तक 29,086 शिकायतों का निस्तारण किया जा चुका है, जबकि 19,491 शिकायतें पंजीकृत की गई हैं। इसके साथ ही नागरिकों की सुविधा के लिए 39,689 विभिन्न प्रमाण पत्र जारी किए गए, जिससे प्रशासनिक प्रक्रियाएं सरल बनी हैं।
कार्यक्रम के माध्यम से अब तक 1,58,239 लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ भी प्रदान किया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य शासन को जनता के द्वार तक ले जाना और प्रत्येक समस्या का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है।

Exit mobile version