धामी सरकार ने तीन साल में शुरु किए दो मेडिकल कॉलेज

अल्मोड़ा के बाद अब हरिद्वार मेडिकल कॉलेज भी शुरू
दोनों जगह फर्स्ट इयर में बढ़ी 200 एमबीबीएस सीटें
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के तीन साल के कार्यकाल के दौरान, उत्तराखण्ड में दो नए मेडिकल कॉलेज शुरू हो चुके हैं। धामी सरकार के कार्यकाल के दौरान 2022 में अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज शुरू हो चुका है, और अब इसी सत्र से हरिद्वार मेडिकल कॉलेज भी शुरू होने जा रहा है। दोनों जगह की कुल 200 नई सीटें जुड़ने से उत्तराखण्ड में एमबीबीएस प्रथम वर्ष में मेडिकल सीटों की संख्या बढ़कर 625 हो गई है।
पुष्कर सिंह धामी सरकार के कार्यभार ग्रहण करने से पहले प्रदेश में श्रीनगर, देहरादून और हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज ही संचालित हो रहे थे। हालांकि तब तक अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज और हरिद्वार मेडिकल कॉलेज पर भी काम शुरू हो चुका था। कार्यभार ग्रहण करने के तत्काल बाद प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के साथ ही एमबीबीएस सीटों की संख्या बढ़ाने के संकल्प के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इन दोनों मेडिकल कॉलेजों को प्राथमिकता पर शुरू करने के निर्देश दिए। जिसके बाद दोनों मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर पूरा किया गया। जिसमें से अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज का निर्माण पहले पूरा होने पर यहां 2022 से ही मेडिकल की पढ़ाई शुरू हो चुकी है। अब इसी क्रम में हरिद्वार मेडिकल कॉलेज का भी निर्माण कार्य पूरा होने से इसी शैक्षिक सत्र से यहां भी एमबीबीएस की 100 सीटों पर प्रवेश का रास्ता साफ हो गया है।
मेधावी छात्रों को मौका केंद्र सरकार ने हरिद्वार मेडिकल कॉलेज के लिए 100 मौजूदा शैक्षिक सत्र 2024-25 के लिए 100 सीटें मंजूर कर दी हैं। इसके लिए अब काउंसिलिंग शुरू की जा रही है। इससे प्रदेश के और अधिक बच्चों को एमबीबीएस करने का मौका मिलेगा, इसके लिए उन्हें सरकारी फीस ही चुकानी है।
उत्तराखंड में सरकारी मेडिकल कॉलेज और सीटेंदेहरादून – 150हल्द्वानी -125श्रीनगर – 150अल्मोड़ा – 100हरिद्वार -100
हमारी सरकार नए मेडिकल कॉलेजों की स्थापना के जरिए जहां स्तरीय स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार कर रही है, वहीं इससे मेधावी छात्रों को भी अपने प्रदेश में ही मेडिकल की पढ़ाई सस्ती दरों पर करने का मौका मिलेगा। हरिद्वार मेडिकल कॉलेज के लिए जल्द पहले बैच की काउंसिलिंग शुरू होगी, जल्द ही पिथौरागढ़ और रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज का निर्माण पूरा करते हुए जरूरी मान्यता दिलाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

shivani Rawat

Share
Published by
shivani Rawat

Recent Posts

देहरादून में ‘ओए लकी लकी ओए’ जैसी फिल्मी चोरी, 70 बेड, 35 अलमारियां समेत लाखों के माल पर हाथ साफ, गिरफ्तार – myuttarakhandnews.com

देहरादून में बंद बॉयज हॉस्टल से लाखों का सामान चुराने वाले गैंग को पुलिस ने…

7 minutes ago

डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड के राज्यपाल नियुक्त होने पर महाराज ने दी शुभकामनाएं

देहरादून। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का…

7 minutes ago

दुष्यंत गौतम की नियुक्ति पर कांग्रेस का भाजपा को जवाब—उत्तराखंडियत से समझौता नहीं –

देहरादून। अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर उत्तराखंड में जारी न्याय की मांग के बीच भाजपा…

16 minutes ago

देहरादून में वशीकरण और तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 100 से ज्यादा लोगों को बनाया निशाना – myuttarakhandnews.com

देहरादून। वशीकरण और तंत्र-मंत्र के नाम पर लोगों को ठगी का शिकार बनाने वाले पश्चिमी…

23 minutes ago

देवभूमि जल शक्ति कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन के ठेकेदारों द्वारा एस डब्ल्यू एस एम कार्यालय इंदर रोड देहरादून में अनिश्चितकाल हड़ताल। –

 देहरादून—  देवभूमि जल शक्ति कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन देहरादून द्वारा एस डब्ल्यू एस एम कार्यालय इंदौर…

29 minutes ago

प्रदेश में मौसम फिर लेगा करवट, बारिश के साथ बर्फबारी के आसार

देहरादून। प्रदेशभर में आगामी दिनों में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है।…

30 minutes ago