निवेश का बेहतर माहौल बनाने में कामयाब रही धामी सरकार





देहरादून। उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी सरकार निवेश का बेहतर माहौल बनाने में कामयाब रही है लक्ष्य के करीब पहुंची सरकार को उम्मीद है कि दिसंबर महीने में जब इन्वेस्टर सबमिट देहरादून में आयोजित होगी तब तक सरकार निवेश का बेहतर ग्राउंड तैयार कर चुकी होगी राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देहरादून में मीडिया कर्मियों से अनौपचारिक बातचीत कर रहे थे उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की कोशिश है कि वह हर मोर्चे पर जनता को बेहतर डिलीवरी देने में कामयाब रही है आगे भी राज्य सरकार इसी उम्मीद के साथ काम कर रही है निवेश का माहौल पूरे देश और विदेशी धरती पर बनाया जा चुका है सरकार को उम्मीद है कि जब तक दिसंबर में इन्वेस्टर सबमिट आयोजित होगी तब तक राज्य सरकार निवेश का बेहतर ग्राउंड तैयार करने में कामयाब हो चुकी होगी।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए कहा कि राज्य सरकार की कोशिश उत्तरकाशी की टनल में फंसे मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकालने की है इसके लिए राज्य सरकार युद्ध स्तर पर जुटी हुई है उनकी प्राथमिकता है कि सभी मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाला जा सके इसके लिए हर संभव कोशिश की जा रही है मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पिथौरागढ़ में हवाई सेवा के लिए राज्य सरकार ने अंतिम चरण में तैयारी को मूर्त रूप दिया है और बिना किसी दबाव में राज्य सरकार हवाई सेवाओं को बेहतर करने में जुटी हुई है।
पिथौरागढ़ में जल्द ही हवाई सेवा शुरू हो जाएगी और जनता को इसका बेहतर लाभ मिलेगा राज्य सरकार हवाई सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए पिछले काफी समय से तैयारी में जुटी हुई थी तैयारियां अंतिम दौर में है और जल्द ही पिथौरागढ़ से हवाई सेवा को शुरू कर दिया जाएगा इस सेवा के शुरू होने से पर्यटन को जहां चार चांद लगेंगे वहीं स्थानीय जनता को भी हवाई सेवाओं का बेहतर लाभ मिल सकेगा हवाई कनेक्टिविटी से जुड़ने के बाद पिथौरागढ़ जिला पर्यटन की गति में तेजी पकड़ेगा और देश-विदेश के पर्यटक पिथौरागढ़ की खूबसूरत वादियों का दीदार कर सकेंगे उत्तराखंड सरकार के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपनी कोशिश से निवेश का बेहतर माहौल बनाने में कामयाब रहे हैं।
उनकी कोशिश विदेशी धरती पर भी देखी जा चुकी है यह पुष्कर का ही करिश्मा है कि वह राज्य सरकार को विकास की पटरी पर आगे बढ़ाने के साथ-साथ हर मोर्चे पर डटे हुए हैं उनका साफ कहना है कि राज्य सरकार बिना किसी दबाव के काम कर रही है और भविष्य में भी कोई भी दबाव सरकार के ऊपर हावी नहीं होने दिया जाएगा राज्य सरकार चाहती है कि जनता को बेहतर डिलीवरी मिले इसके लिए अफसर की जिम्मेदारी पहले ही तय कर दी गई है अब डिलीवरी देने का काम उन अफसर का है जिनको मोर्चे पर जिम्मेदारी देकर काम सोपा है मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड सरकार निवेश के साथ-साथ पूरे उत्तराखंड में विकास की गति को तेजी से आगे बढ़ा रही है।
जनता को बेहतर सुविधाएं राज्य सरकार देने के लिए कई योजनाओं को उत्तराखंड में लागू कर चुकी है देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड के विकास के लिए चिंतित रहते हैं और राज्य सरकार प्रधानमंत्री मोदी की चिंता को दूर करते हुए विकास कार्यों को आगे बढ़ा रही है मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने सरकार की विकास योजनाओं से संतुष्ट हैं और वह जनता को डिलीवरी देने का अपना वादा पूरी तरह निभाते हुए देखे जा रहे हैं।

shivani Rawat

Share
Published by
shivani Rawat

Recent Posts

200 हथियार और 151 तलवारें, BJP विधायक बृजभूषण राजपूत ने किया शस्त्र पूजन – myuttarakhandnews.com

महोबा की चरखारी सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक बृजभूषण राजपूत ने विजयदशमी पर्व…

19 minutes ago

देहरादून में सीएम धामी ने किया रावण दहन, ‘लैंड जिहाद’ पर दिया कड़ा संदेश – myuttarakhandnews.com

देहरादून में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हिंदू नेशनल कॉलेज और परेड ग्राउंड में रावण…

60 minutes ago

“Protecting Constitutional Values & Public Welfare will be my priorities”

Pic: Bhumesh Bharti Dr Dhal Singh Bisen sworn-in as Governor of Uttarakhand By OUR STAFF…

2 hours ago

धामी सरकार का बड़ा फैसला; उत्तराखंड के मदरसों में अब शुक्रवार नहीं, रविवार को होगी छुट्टी – myuttarakhandnews.com

देहरादून: उत्तराखंड के मदरसों में अब शुक्रवार की जगह रविवार को साप्ताहिक छुट्टी करने की…

2 hours ago

Local Communities must be prioritised in Forest Conservation: Subodh Uniyal

By OUR STAFF REPORTER Dehradun, 19 Oct: Cabinet Minister, Medical Education, Health and Forests, Subodh…

2 hours ago

Traffic congestion on Mussoorie Civil Hospital route poses threat to patients’ lives

By OUR STAFF REPORTER Mussoorie, 19 Oct: Reaching the hospital has become a major challenge…

2 hours ago