Categories: hindiUttarakhand

धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान – myuttarakhandnews.com

उत्तराखंड के देहरादून में आयोजित चार साल बेमिसाल कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सरकार की उपलब्धियों के साथ-साथ मदरसों और कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर बड़ा बयान दिया. परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा और सरकार ऐसे संस्थानों पर सख्त कार्रवाई कर रही है.
मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने अवैध मदरसों पर ताला लगाने का काम किया है और अब उन्हें शिक्षा व संस्कार के केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं. उन्होंने घोषणा की कि इस साल जुलाई से प्रदेश के सभी मदरसों में सरकारी बोर्ड से मान्यता प्राप्त पाठ्यक्रम लागू किया जाएगा, ताकि बच्चों को मुख्यधारा की शिक्षा से जोड़ा जा सके.
74 परियोजनाओं का शिलान्यास कियाकार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने 401 करोड़ रुपये की लागत से 74 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया. उन्होंने कहा कि चार साल पहले जनता ने मिथकों को तोड़ते हुए उन्हें दोबारा सेवा का मौका दिया था और उन्होंने राज्य आंदोलनकारियों के सपनों के अनुरूप देवभूमि के गौरव को पुनर्स्थापित करने का संकल्प लिया था, जो अब तेजी से पूरा हो रहा है.
सरकार की उपलब्धियों को गिनायासरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि बीते चार वर्षों में राज्य की अर्थव्यवस्था में डेढ़ गुना से अधिक वृद्धि हुई है. पिछले एक साल में जीएसडीपी में 7.23 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जबकि प्रति व्यक्ति आय में 41 प्रतिशत का इजाफा हुआ है. उन्होंने कहा कि राज्य में 20 हजार से अधिक नए उद्योग स्थापित हुए हैं और स्टार्टअप की संख्या 700 से बढ़कर 1750 तक पहुंच गई है.
ढाई लाख से अधिक बनीं लखपति दीदीमहिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य में 2.65 लाख से अधिक महिलाएं ‘लखपति दीदी’ बन चुकी हैं। वहीं, रिवर्स पलायन में 44 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है, जो राज्य के लिए सकारात्मक संकेत है.
विपक्ष और पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले खनन, भर्ती और अन्य क्षेत्रों में बड़े घोटाले हुए. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस शासन में संसाधनों की बंदरबांट होती थी और कई मामलों में भ्रष्टाचार उजागर हुआ. वर्तमान सरकार ने इन पर सख्ती से कार्रवाई की है और 100 से अधिक नकल माफिया जेल भेजे गए हैं.
30 हजार से अधिक सरकारी नौकरीमुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि राज्य में 30 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां दी गई हैं और भ्रष्टाचार के खिलाफ “जीरो टॉलरेंस” की नीति अपनाई गई है. उन्होंने कहा कि छोटी मछली हो या बड़ा मगरमच्छ, किसी को भी बख्शा नहीं जा रहा है.
अंत में उन्होंने कहा कि देवभूमि की सांस्कृतिक पहचान और जनसंख्या संतुलन की रक्षा के लिए सरकार प्रतिबद्ध है. इसी दिशा में धर्मांतरण विरोधी और दंगा विरोधी कानून लागू किए गए हैं, साथ ही 12 हजार एकड़ से अधिक सरकारी भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया है.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

श्रीनगर से सड़क मार्ग से देहरादून लौटते हुए मुख्यमंत्री धामी ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग का स्थलीय निरीक्षण

देवप्रयाग में सुलभ शौचालय का भी किया निरीक्षण, स्वच्छता एवं यात्री सुविधाओं का लिया जायजा*…

2 hours ago

करवाचौथ पर उत्तराखंड की महिला कर्मचारियों को छुट्टी, धामी सरकार ने जारी किया आदेश – myuttarakhandnews.com

देहरादून। करवाचौथ के अवसर पर उत्तराखंड की महिला कर्मचारियों को राज्य सरकार ने राहत दी…

2 hours ago

हंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्र, ₹7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट पास – myuttarakhandnews.com

भराड़ीसैंण। उत्तराखंड विधानसभा का भराड़ीसैंण में आयोजित सत्र विपक्ष के जोरदार हंगामे के बीच अनिश्चितकाल…

2 hours ago

उत्तराखंड में मदरसों के धार्मिक पाठ्यक्रम पर बड़ा बदलाव, अब शिक्षा परिषद की मंजूरी जरूरी नहीं – myuttarakhandnews.com

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों में धार्मिक शिक्षा के पाठ्यक्रम को लेकर बड़ा…

2 hours ago

उत्तराखंड के 9 पहाड़ी जिलों में बारिश के आसार, 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई पर बर्फबारी की संभावना – myuttarakhandnews.com

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट बदल सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र के…

2 hours ago

उत्तराखंड में फिर डोली धरती, बागेश्वर में लगे भूकंप के झटके – myuttarakhandnews.com

बागेश्वर में भूकंप से फिलहाल नुकसान की कोई जानकारी नहीं है. देहरादून: उत्तराखंड में एक…

3 hours ago