Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में धामी सरकार का ऐक्शन, 85 घरों पर चला बुलडोजर; क्या थी वजह? – myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)हरिद्वार: उत्तराखंड में प्रशासन का बुलडोजर ऐक्शन देखने को मिला है। हरिद्वारा के सलेमपुर गांव में हाईवे के दोनों तरफ बुलडोजर कार्रवाई की गई है। इस दौरान टीम ने जेसीबी की मदद से सड़क के दोनों किनारों पर बने करीब 85 पक्के निर्माण को ध्वस्त कर दिया। हालांकि, इस दौरान स्थानीय लोगों ने हल्का विरोध किया। लेकिन सिंचाई विभाग की अधिशासी अभियंता मंजू डैनी की सख्ती के चलते जेसीबी अतिक्रमण ध्वस्त करते हुए आगे बढ़ती रही।गुरुवार को संयुक्त टीम ने सलेमपुर क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की। टीम ने सड़क के दोनों तरफ लोगों के अवैध कब्जे को तोड़ दिया। इस दौरान नाले पर बने पक्के निर्माण, लोगों की स्थापित लोहे की सीढ़ियां, सड़क के किनारे लगे फ्लेक्स बोर्ड, साइन बोर्ड, टीन शेड, दुकान आदि को तोड़ दिया गया। साथ ही मौके पर रखा सामान भी जब्त किया गया।अतिक्रमण पर कार्रवाई के बीच छोटे बड़े दुकानदारों, अतिक्रमणकारियों और नेता मौके पर पहुंचे और सिंचाई विभाग की अधिशासी अभियंता के आगे कार्रवाई रोकने की गुहार लगाने लगे। कुछ स्थानों पर टीम को हल्के विरोध का सामना भी करना पड़ा। वही कई स्थानों पर लोग टीम के सामने हाथ जोड़ कर अतिक्रमण को रोकने की गुहार लगाते दिखे। कई लोग फोन करके सिफारिश का दबाव बनाते भी नजर आए। बावजूद इसके टीम की कार्रवाई जारी रही। पीडब्ल्यूडी सहायक अभियंता कीर्ति वर्धन नेगी, डीआरओ सिंचाई, नायब तहसीलदार सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।सीएम की घोषणा पर हो रहा नाले का निर्माणइस मामले पर जानकारी देते हुए अधिशासी अभियंता मंजू डैनी ने बताया की मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद सलेमपुर सिडकुल हाईवे के दोनों तरफ 9.94 करोड़ की लागत से नाले का निर्माण किया जा रहा है। नाले निर्माण के बाद क्षेत्र में पानी की निकासी सही होगी। साथ ही लोगों को जलभराव से मुक्ति मिलेगी। नालें के दोनों तरफ लोगों के करीब 85 पक्के निर्माण को जेसीबी की मदद से ध्वस्त किया गया है। लोगों को पूर्व में अतिक्रमण खुद हटाने के लिए कहा गया था। अतिक्रमण न हटाने पर कार्रवाई की गई है। साथ ही भविष्य में अतिक्रमण करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे- जिलाधिकारी

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर एसआईआर आपत्ति…

34 minutes ago

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: उफान पर गंगा और अलकनंदा, 132 सड़कें बंद, 5 जिलों में येलो अलर्ट जारी

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…

55 minutes ago

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई वन भूमि हस्तांतरण की बैठक

जिलाधिकारी ने लंबित प्रकरणों में तेजी, समयबद्ध फॉलोअप और विभागीय समन्वय सुनिश्चित करने के दिए…

1 hour ago

देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 5 की मौत

एक गंभीर घायल टिहरी। टिहरी जिले के देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

2 hours ago

उत्तराखंड में ITI होंगे अपग्रेड, उद्योगों की जरूरत के मुताबिक मिलेगा कौशल प्रशिक्षण

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने कौशल विकास एवं रोजगार से संबंधित योजनाओं की समीक्षा की …

2 hours ago