Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में हीट स्ट्रोक से निपटने के लिए धामी सरकार का अलर्ट, सभी जिलों के लिए एडवाइजरी जारी – myuttarakhandnews.com

देहरादून: देवभूमि उत्तराखंड इन दिनों भीषण गर्मी से तप रही है, साथ ही पारा भी उछाल मार रहा है. प्रदेश में बढ़ते तापमान और हीट वेव के खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है. उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग की तरफ से लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश सभी जिलों के लिए जारी किए गए हैं.
स्वास्थ्य महानिदेशक सुनीता टम्टा ने बताया कि हीट स्ट्रोक से बचाव व उपचार के लिए सभी जिलों को हेल्थ एडवाइजरी जारी की गई है. प्रत्येक चिकित्सा इकाई में विशेष हीट स्ट्रोक रूम बनाने के निर्देश दिए गए हैं. इन रूम में आइस पैक, आईवी फ्लूइड, ओआरएस, जरूरी दवाइयां और वेंटिलेटर की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है. डॉक्टरों व स्वास्थ्य कर्मियों को आपात प्रबंधन के लिए सतर्क रहने को कहा गया है.
गर्मी और हीट स्ट्रोक से बचाव के लिए दी गईं सलाहराष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने हर जिले में पोस्टर, पंपलेट और जागरूकता अभियान शुरू किया है, साथ ही लोगों को तेज धूप में बाहर न निकलने, ज्यादा पानी पीने और हल्के कपड़े पहनने की सलाह दी जा रही है. स्वास्थ्य महानिदेशक ने बच्चों, बुजुर्गों व कामकाजी लोगों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की. उन्होंने कहा कि समस्या होने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें.
सामान्य से अधिक रहा उत्तराखंड के मैदानी इलाकों का तापमानमौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के मुताबिक, उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक से लेकर सामान्य से काफी अधिक तक रहा, इसके अलावा पहाड़ी इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य रूप से लेकर सामान्य से काफी अधिक तक रहा. इसके अलावा 24 मई को देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपद में कहीं-कही बहुत हल्की से हल्की वर्षा-गर्जन की संभावना है.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री की कुमाऊँनी वॉइस क्लिप से हुई अभियान की शुरुआत लोकभाषाओं के संरक्षण एवं संवर्धन…

42 minutes ago

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक आयोजित

पुरानी एवं बार बार खराब हो रही 108 एम्बुलेंस वाहनों को तत्काल बदला जाए: मुख्य…

2 hours ago

त्योहारों से पहले FDA की बड़ी कार्रवाई, एडीज बेकरी से केक-क्रीम के सैंपल लिए; तमटारा कैफे पर मुकदमे की तैयारी

देहरादून। दीपावली और त्योहारी सीजन के मद्देनजर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने…

2 hours ago

ग्रीन इण्डिया मिशन के तहत आजीविका संवर्धन एवं रोजगार सृजन पर विशेष जोर: प्रमुख सचिव

वर्ष 2031 तक की कार्ययोजना में स्थानीय समुदायों की आजीविका से जुड़ी गतिविधियों को प्राथमिकता…

4 hours ago

एमडीडीए का बड़ा एक्शन- पांच जगह सीलिंग, आवासीय कॉलोनियों में अवैध कारोबार पर चला डंडा

सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुपालन में प्राधिकरण की सख्ती, बिना नक्शे दुकानें बनाने और…

4 hours ago