Categories: hindiUttarakhand

दीपावली से पहले धामी सरकार का बड़ा फैसला, शहरी निकायों को वेतन-पेंशन के लिए 328 करोड़ जारी – myuttarakhandnews.com

दीपावली के अवसर पर शहरी निकायों के कर्मचारियों के वेतन और वित्तीय देनदारियों के भुगतान में संकट न आए, इसके लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर शासन ने वित्तीय वर्ष 2026-27 की तीसरी तिमाही की किस्त के रूप में 328.27 करोड़ रुपये जारी किए हैं।
इस धनराशि से निकायों में कार्यरत कर्मचारियों के वेतन-भत्तों, पेंशन और अन्य अनिवार्य देनदारियों का भुगतान किया जाएगा। शासनादेश में स्पष्ट किया गया है कि सबसे पहले कर्मचारियों के वेतन, पेंशन व सेवानिवृत्त कार्मिकों के दावों का भुगतान सुनिश्चित किया जाए।
वित्त विभाग की ओर से जारी आदेश के तहत अक्टूबर से दिसंबर, 2026 की तिमाही के लिए यह धनराशि स्वीकृत की गई है। पांचवें राज्य वित्त आयोग की संस्तुतियों के आधार पर जारी की जा रही इस राशि में से एक प्रतिशत यानी करीब 3.24 करोड़ रुपये उत्तराखंड पालिका केंद्रीयकृत पेंशन निधि के लिए काटे जाएंगे। इसके बाद शहरी निकायों को कुल 325.03 करोड़ रुपये उपलब्ध होंगे।
नगर निगमों को 148 करोड़ से अधिकनगर निगमों को सर्वाधिक 148.26 करोड़ रुपये मिलेंगे। नगर पालिका परिषदों के लिए 141.95 करोड़ रुपये और नगर पंचायतों के लिए 38.07 करोड़ रुपये निर्धारित किए गए हैं।
शासन की इस व्यवस्था से निकायों को कर्मचारियों के वेतन और अन्य नियमित वित्तीय दायित्वों के निर्वहन में मदद मिलेगी। इसके बाद पथ प्रकाश, जल संस्थानों के देयकों और सेवानिवृत्त कर्मचारियों के दावों का निस्तारण किया जाएगा। अवशेष धनराशि का प्रयोग विकास कार्यों और सफाई-स्वच्छता संबंधी गतिविधियों में किया जा सकेगा।
31 दिसंबर तक देना होगा उपयोगिता प्रमाणपत्रशासन ने धनराशि जारी करने के साथ उसके इस्तेमाल की निगरानी भी तय की है। सभी शहरी निकायों को खर्च की गई राशि का उपयोगिता प्रमाणपत्र 31 दिसंबर, 2026 तक उपलब्ध कराना होगा।
वित्त विभाग की ओर से आदेश जारी होने के बाद अब शहरी विकास निदेशालय पर नगर निकायों को शीघ्र धनराशि उपलब्ध कराने का दबाव बढ़ गया है। आमतौर पर देखा गया है कि वित्त की ओर से धन जारी करने के बावजूद निदेशालय के स्तर से इसे जारी करने में विलंब होता है और निकायों के कार्मिकों को वेतन संकट का सामना करना पड़ता है।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

Rapid changes in nature are of serious concern: Dr. Anil Prakash Joshi

28th day of Prakriti Path Yatra my uttarakhand news Bureau Barabanki, 29 Oct: Carrying the…

14 minutes ago

13 नवंबर को होगा तृतीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन, देश-विदेश में रह रहे प्रवासियों को मिलेगा अपनी मातृभूमि से जुड़ने का मंच

13 नवंबर को होगा तृतीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन, देश-विदेश में रह रहे प्रवासियों को मिलेगा…

24 minutes ago

Heavy rain in Mussoorie fails to deter RSS ‘Path Sanchalan’

my uttarakhand news Bureau Mussoorie, 29 Oct: Even heavy rain in Mussoorie could not diminish…

25 minutes ago

उत्तराखंड में मौसम बिगड़ने की चेतावनी, नैनीताल-पिथौरागढ़ समेत 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, ट्रेकिंग पर सख्ती – myuttarakhandnews.com

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य सरकार और जिला प्रशासन के अधिकारियों को…

46 minutes ago

DM reviews preparations for Mussoorie Winterline Carnival

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 29 Oct: The district administration has begun preparations for the…

48 minutes ago