रुद्रप्रयाग को धामी सरकार की सौगात, ऊखीमठ बनेगा सीएचसी, मक्कूमठ पीएचसी, स्वास्थ्य सचिव राजेश कुमार बोले, जल्द जारी हो जाएगा शासनादेश
रुद्रप्रयाग। प्रदेश की धामी सरकार रुद्रप्र्रयाग की जनता को त्योहारी सीजन के मौके पर दो सौगात देने जा रही है। स्वास्थ्य सचिव डा. आर राजेश कुमार का कहना है कि ऊखीमठ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को उच्चीकृत कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनाया जाएगा। इसके अलावा मक्कूमठ स्वास्थ्य उपकेंद्र को अब प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बदला जाएगा। स्वास्थ्य सचिव ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत के निर्देश पर जिले की जनता को यह सौगात दी जा रही हैं। इस संबंध में जल्द ही शासनादेश जारी कर दिया जाएगा।स्वास्थ्य ेसचिव डा. आर राजेश कुमार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह के निर्देश पर रुद्रप्रयाग के दो दिवसीय दौरे पर हैं। स्वास्थ्य सचिव रुद्रप्रयाग के प्रभारी सचिव भी हैं। इस मौके पर उन्होंने ऊखीमठ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। इस सेंटर को अब उच्चीकृत कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनाया जा रहा है। उन्होंने मक्कूमठ स्वास्थ्य उपकेंद्र का भी निरीक्षण किया और मेडिकल स्टाफ को मरीजों की उचित जांच और इलाज के निर्देश दिये। स्वास्थ्य सचिव ने बताया कि दोनों केंद्रों के उच्चीकरण की कार्यवाही तेजी स ेचल रही है। मक्कूमठ में मानकों के तहत जनसंख्या कम है, लेकिन मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री के निर्देशों पर इसे भी पीएचसी के तौर पर उच्चीकृत किया जा रहा है ताकि यहां के ग्रामीणों को अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।इसके बाद स्वास्थ्य सचिव डा. आर राजेश कुमार ने सोनप्रयाग और सीतापुर में आपदाग्रस्त क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने सिंचाई, लोकनिर्माण और अन्य विभागों के अधिकारियों को आपस में समन्वय कर तेज गति से विकास कार्य करने के निर्देश दिये। प्रभारी सचिव ने बताया कि 31 जुलाई को अतिवृष्टि और भूस्खलन से केदारनाथ पैदल मार्ग और गौरीकुंड-सोनप्रयाग राजमार्ग को नुकसान हुआ था। उन्होंने बताया कि केदारनाथ यात्रा गति पकड़ रही है और वैकल्पिक पैदल मार्ग पूरी तरह से सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि कि यह मार्ग अगले एक महीने पूरी तरह से ठीक हो जाएगा। सोन नदी के दाईं ओर चल रहे कार्य अगले 15 दिन में पूरे हो जाएंगे। नदी के बांयी ओर बाढ सुरक्षा का कार्य गतिमान हैै।प्रभारी सचिव ने सोनप्रयाग बाजार में घोडापडाव का निरीक्षण भी किया। यहां क्षतिग्रस्त बाढ सुरक्षा दीवार की मरम्मत कर दी गयी है। इसके अलावा सीतापुर में मन्दाकिनी नदी के डायवर्जज का कार्य पूर्ण किया जा चुका हैै तथा सीतापुर पार्किंग की बाढ सुरक्षा कार्य गतिमान है।
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: Cabinet Minister Ganesh Joshi today laid the foundation…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: École Globale International Girls’ School, Dehradun, celebrated the…
देहरादून। उत्तराखंंड में कहीं-कहीं मौसम बिगड़ा हुआ है तो किसी जिले में धूप खिली है।…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: The Asian School, Dehradun, celebrated its 27th Junior…
देहरादून। पंजाबी गायक दलेर मेहंदी और उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के बीच कुंजापुरी…
देहरादून। दिल्ली में वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए लागू किए गए नए वाहन नियमों…