अपराधउत्तराखंड
Share1
देहरादून:-।मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा कि उत्तराखंड में अपराधी कोई भी हो बिल्कुल बख्शे नहीं जाएंगे। राज्य सरकार का अपराध मुक्त उत्तराखंड बनाने का संकल्प है, जिस दिशा में पुलिस कड़े कदम उठा रही है। नानकमत्ता डेरा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की 28 मार्च की सुबह बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। बदमाश गोली मार कर मोटर साइकिल से फरार हो गए थे। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई थी। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने इस हत्याकांड को गंभीरता से लेते हुए गुरुद्वारा नानकमत्ता पहुंचे थे और डेरा के सदस्यों से वादा किया था कि अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।मुख्यमंत्री ने डीजीपी अभिनव कुमार को इस मामले में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। उन्होंने हत्यारों की धरपकड़ को एसआईटी गठित करने की भी हिदायत दी थी। इसके बाद पुलिस मुख्यालय ने कई टीमें गठित कर अपराधियों की धरपकड़ को जाल बिछाना शुरू किया था। सोमवार रात को इनपुट मिलने पर एसटीएफ और पुलिस ने भगवानपुर (हरिद्वार) में अपराधियों की गिरफ्तारी को कई टीमें लगाई, लेकिन पुलिस को देख बदमाशों ने फायर शुरू कर दिए। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने एक बदमाश अमरजीत सिंह उप्र बिट्टू को मार गिराया। पुलिस ने उस पर एक लाख रुपये का इनाम भी रखा था। मारा गया बदमाश अमृतसर (पंजाब) का रहने वाला था।उधर, मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड में अपराधियों के लिए कोई स्थान नहीं है। कानून अपने हाथ में लेने वालों को खिलाफ पुलिस को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
Share1
देहरादून। उत्तराखंड में जनहित के मुद्दों को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेशव्यापी ‘उत्तराखंड न्याय…
my uttarakhand news Bureau Mussoorie, 18 Oct: The ‘Seva Sankalp Abhiyan’ launched by the Mussoorie…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 18 Oct: A delegation of international film producers met Chief…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 18 Oct: State Cabinet Minister Ganesh Joshi inaugurated various development…
Dehradun, Oct 18 (IANS): Bollywood actor Akshay Kumar met Chief Minister Pushkar Singh Dhami at…
चमोली; बदरीनाथ धाम के कपाट 16 नवंबर को रात 9 बजकर 37 मिनट पर शीतकाल…