उत्तराखंडजीवन शैली
by cradminMarch 22, 2026March 22, 2026
Share0
देहरादून। उत्तरांचल प्रेस क्लब के अध्यक्ष अजय राणा के नेतृत्व में प्रेस क्लब पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान पत्रकारों के हितों और प्रेस क्लब भवन के निर्माण से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।
प्रेस क्लब अध्यक्ष अजय राणा ने मुख्यमंत्री के समक्ष पत्रकारों की समस्याओं को रखते हुए प्रेस क्लब भवन के शीघ्र निर्माण की मांग उठाई। इस पर मुख्यमंत्री ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए आश्वासन दिया कि आगामी बैसाखी पर्व के शुभ अवसर पर प्रेस क्लब भवन का विधिवत शिलान्यास किया जाएगा।
मुख्यमंत्री के इस आश्वासन से प्रेस क्लब पदाधिकारियों एवं पत्रकारों में उत्साह का माहौल है। सभी ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि इस पहल से प्रदेश के पत्रकारों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और पत्रकारिता को नई मजबूती मिलेगी।
अजय राणा ने बताया कि मुख्यमंत्री ने पत्रकार हितों को प्राथमिकता देते हुए प्रदेश के विभिन्न जिलों में मीडिया सेंटर स्थापित करने का भी भरोसा दिया है, जिससे स्थानीय स्तर पर कार्यरत पत्रकारों को सुविधा मिल सकेगी।
इस अवसर पर प्रेस क्लब महामंत्री योगेश सेमवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गजेंद्र नेगी, कोषाध्यक्ष मनीष डंगवाल, संयुक्त मंत्री सोबन सिंह गोसाईं, निवर्तमान महामंत्री सुरेंद्र डसीला तथा वरिष्ठ पत्रकार पंकज पंवार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Share0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…
देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE /Dehradun Chief minister Pushkar Singh Dhami on Wednesday announced recruitment in…
नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…