केदारघाटी मे धामी की ताबड़तोड़ सभा, विपक्ष पर फिर बोला बड़ा हमला

सोशल मीडिया पर मुंबई में बद्रीनाथ मंदिर के शिलान्यास की खुली पोल तो बौखला गए कांग्रेसी- धामी
मुस्लिम यूनिवर्सिटी बनाने की मंशा रखने वाले कर रहे बाबा केदार के नाम पर गुमराह
रुद्रप्रयाग। ज्यों ही चुनाव तिथि नजदीक आ रही है तो भाजपा कांग्रेस ने प्रचार, जन संपर्क और सभा तेज कर दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज केदारघाटी के कई स्थानों पर ताबड़तोड़ सभा तथा जन संपर्क किये। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा और कहा कि पोल खुलने से कांग्रेसी बौखला गए हैं।
सीएम ने आज चोपता और तल्ला नागपुर मे चुनावी सभा की और विकास के लिए भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल को रिकार्ड मतों से जिताने की अपील की। उन्होंने कहा कि भाजपा की निश्चित जीत को देखकर कांग्रेस बौखला गयी है और अनर्गल बयानबाजी कर रही है। उन्होंने कहा कि मुंबई मे बद्रीनाथ मन्दिर के शिलान्यास की तस्वीरें शोसल मीडिया पर वायरल हुई तो कांग्रेसी और अधिक उतावले हो गए। लेकिन कांग्रेस को इससे लाभ नही होने वाला है। उन्होंने तुष्टिकरण पर कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि अवैध मजार बनाने में सहयोग करने वाले और मुस्लिम यूनिवर्सिटी बनाने की मंशा रखने वाले अब लोगों को बाबा केदार के नाम पर गुमराह कर रहे हैं।
इस दौरान दर्जनों ग्राम प्रधानों ने भाजपा की सदस्यता ले ली। वहीं उपनल संघ ने भी भाजपा को समर्थन देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय विकास के लिए कार्तिकेय स्वामी को पर्यटन सर्किट के रूप मे विकसित करने, लोधला गाँव को वन अधिनियम से एनओसी दिलाकर सड़क पहुंचाने तथा चंद्रनगर मे आईटीआई भवन निर्माण की प्रक्रिया जल्दी शुरू की जायेगी।

सीएम ने चंदर नगर मे चुनाव सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बाबा के दरबार में पीएम मोदी के दिए, वर्तमान दशक को उत्तराखंड के नाम करने के संकल्प पर आज समूची केदारघाटी और राज्य आगे बढ़ रहा है । उन्होंने जनता से 3 दशकों से क्षेत्रीय सुख दुख की साथी, आशा नौटियाल को स्वर्गीय शैला के अधूरे सपनों को पूरा करने के लिए आशीर्वाद देने का आग्रह किया। साथ ही उनसे सावधान रहने की बात कही, जो हमेशा, हर जगह सनातन विरोध और मुस्लिम यूनिवर्सिटी एवं तुष्टिकरण के पक्ष में खड़े रहते हों, वहीं यहां केदारनाथ प्रतिष्ठा की झूठी बात करते हों।
उन्होंने क्षेत्र के चौमुखी विकास के संपर्क में खड़े होने का अनुरोध किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा उम्मीदवार आशा नौटियाल का जिक्र करते हुए कहा, वह तीन दशक से समर्पित भाव से सबके बीच कार्य कर रही है। वह दो बार विधायक भी रही और उसके बाद भी हमेशा क्षेत्र के विकास लोगों की समस्या एवं दुख तकलीफों पर मदद के हर संभव प्रयास करती आई है। अब सबका दायित्व है कि दिवंगत विधायक स्वर्गीय शैला रानी दीदी के अधूरे सपनों को पूरा करने की जिम्मेदारी आशा दीदी को दिया जाए। उन्होंने पीएम मोदी का जिक्र करते हुए कहा, बाबा केदार की भूमि से ही उन्होंने आने वाला दशक उत्तराखंड का होगा मूल मंत्र दिया था। आज इस संकल्प को लेकर केदार घाटी से लेकर प्रदेश लगातार आगे बढ़ रहा है चाहे अवस्थाना विकास कार्यों की बात हो सड़क रेल हवाई कनेक्टिविटी की बात हो स्वास्थ्य शिक्षा बिजली पानी अधिक तमाम जनकल्याणकारी विषयों की बात हो।
उन्होंने कहा कि पीएम मोदी हमेशा देवभूमि की चिंता हमेशा करते हैं वे बाबा के अनन्य भक्त हैं । क्योंकि 2013 की आपदा के बाद जब मोदी जी ने केदार धाम के पुनर्निर्माण की बात कही तो राजनीतिक कारण से उन्हें सेवा करने से रोक दिया गया । लेकिन बाबा ने अपने भक्त को आशीर्वाद दिया और 2014 की प्रचंड जीत के साथ अपने धाम के विकास और भव्यता की जिम्मेदारी सौंपी। 2000 करोड़ से अधिक के विकास कार्य से केदार धाम की भव्यता एवं दिव्यता में वृद्धि हो रही है। उन्होंने तुलना करते हुए कहा कांग्रेस के एक भी प्रधानमंत्री ने 60 सालों में बाबा के धाम का विकास तो दूर यहां आना भी गवारा नहीं समझा और मोदी जी 7 बार बाबा के दर्शन करने आ चुके हैं।
प्रदेश सरकार के कार्यों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा विकास के साथ अनेकों जनहित में कठोर निर्णय हमने लिए हैं चाहे यूसीसी, धर्मांतरण, दंगारोधी कानून हो, चाहे नकल निरोधक कानून हो जिससे हमने नकल माफिया से युवाओं का भविष्य सुरक्षित किया। जिसका नतीजा है कि आज 100 से अधिक नकल माफिया जेल में है और 19 हजार सरकारी नौकरियां युवाओं को मिल चुकी हैं।
उन्होंने पहाड़ की आर्थिक रीड, चार धाम यात्रा का जिक्र करते हुए कहा, 2013 की आपदा के बाद 2014 में केदार धाम पहुंचने वालों की संख्या मात्र 40 हजार रह गई थी और उससे पहले भी दो से तीन लाख लोग ही साल में केदार धाम पहुंचते थे। लेकिन पीएम मोदी के नेतृत्व में हुए वहां विकास कार्यों और स्वयं मोदी जी का ब्रांड एम्बेसडर बनकर बाबा की सेवा करना का ही परिणाम है कि 2023 आते-आते 20 लाख से ऊपर भक्तों की संख्या पहुंच गई है। वर्तमान वर्ष में भी 56 दिन की यात्रा कम होने एवं 15 दिन देर से शुरू होने के अतिरिक्त आपदा से 19 सड़कों के क्षत्रिग्रस्त होने के बावजूद रिकॉर्ड 16.5 लाख तीर्थ यात्री बाबा के पास आए हैं।
ग्रीष्मकालीन राजधानी में हुई उच्च स्तरीय बैठक का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा हमने अनुभवी लोगों को बुलाकर बहुत ही महत्वपूर्ण विषयों पर मंथन किया है। क्योंकि हम जल्द ही सख्त भू कानून लेकर आ रहे हैं। जिन्होंने भी अब तक इस कानून में छेड़छाड़ कर अवैध कब्जे किए हैं या खरीदारी की है उनके खिलाफ कठोरता कार्यवाही हो रही है।
उन्होंने कांग्रेस पर जबरदस्त हमला करते हुए कहा कि उनके नेताओं को आज चुनाव प्रचार में परेशानी हो रही है। क्योंकि केदार घाटी में हुए चौमुखी विकास का उनके पास कोई जवाब नहीं है। केदार धाम को लेकर जो भ्रम एवं झूठ वे फैला रहे थे, उसपर उनकी पोल पूरी तरह खुल चुकी है। इन्हीं लोगों ने राजनीतिक लाभ लेने के लिए धाम से शिला ले जाने की अफवाह फैलाई लेकिन प्रत्येक व्यक्ति जानता है कि कोई शिला नहीं गई अन्यथा वह किसी से छुपता नहीं। हमने उत्तराखंड आने वालों की जांच की बात कही तो भी कांग्रेस ने विरोध किया, जिन्होंने गलत तरीके से भूमि खरीदी ह उनकी जांच पर भी इनका विरोध है।
सीएम ने कहा कि जनता प्रत्यक्ष गवाह है कि आपदा के समय हमारी सरकार ग्राउंड जीरो पर रहकर कार्य करती है। इस बार की आपदा भी 2013 जैसी थी लेकिन हमने आपके सहयोग से तीर्थ यात्रियों की जान बचाई, वही 9 करोड़ से अधिक धनराशि से स्थानीय परिवार प्रभावितों को मदद की। जबकि 2013 में सभी सभी ने देखा कि आपदा के बाद कांग्रेस यहां से भाग खड़ी हुई थी।

उन्होंने स्थानीय विकास कार्यों एवं जनहित के निर्णय का जिक्र करते हुए कहा, चौपता पॉलिटेक्निक और राजकीय इंटर कॉलेज के भवन निर्माण पर निर्णय हो चुका है। कॉलेज में कला विषय को स्वीकृति हो गई है। वर्षों से लंबित जखोली मीटर मार्ग आदि मिसिंग मार्गों पर शीघ्र कार्य शुरू होगा। वहीं पर्यटन से क्षेत्र को पूरी तरह जोड़ने की योजना एवं फल पट्टी की संभावनाओं के मद्देनजर उद्यान विभाग योजनाएं तैयार करेगा। वहीं चौपता में प्रोजेक्ट को फैलाई जा रही अफवाह को लेकर उन्होंने स्पष्ट किया कि इस तरह की कोई चर्चा पूरी तरह निराधार है।मुख्यमंत्री ने विपक्ष के उम्मीदवार पर तंज कसते हुए कहा, उन्होंने हिटो केदार, चलो बैठो जैसे भ्रष्टाचारी योजनाओं पर काम किया। अफसोस जब यह विधायक रहे हमेशा कहते रहे कि हमारी सरकार नहीं है मैं कुछ नहीं कर सकता । जबकि अपनी 20 करोड रुपए की विधायक निधि में से 6 करोड़ ये खर्च नहीं कर पाए। अपनी उदासीनता एवं संवेदनहीनता से इन्होंने आपके विकास की धनराशि को खर्च नहीं होने दिया। मैं स्वयं 3 वर्ष से मुख्यसेवक हूं लेकिन वह कभी भी किसी जन कल्याणकारी या क्षेत्र के विकास को लेकर मुझे नहीं मिले। अब निर्णय अपने करना है कि जो कभी जनहित के कार्यों के लिए सरकार या शासन प्रशासन से मिलना जरूरी नहीं समझते हो उन्हें चुना जाए या आपके विकास और सुख-दुख के लिए हमेशा तैयार रहने वाली मातृशक्ति आशा दीदी को चुना जाए।
उन्होंने विश्वास दिलाया कि यदि आपने आशा नौटियाल को अपना प्रतिनिधि बनाया तो वह पहले से भी अधिक सक्रियता से आपकी समस्याओं को हल करने के लिए कार्य करेंगी। और मैं एक मुख्य सेवक होने के नाते हमेशा उनके साथ खड़ा मिलूंगा। हम सबको विपक्ष की जाति, क्षेत्र में बांटने की साजिश के झांसे में नहीं आना है। और तुष्टिकरण करने और सनातन विरोध करने वालों को केदार धाम की पावन भूमि से बाहर कर विधानसभा में कमल खिलाना है।
एक दर्जन से अधिक प्रधान बने भाजपा के सदस्य
इस मौके पर एक दर्जन से अधिक 16 ग्राम प्रधान गण पार्टी मे शामिल हुए। इनमे राजेश बिष्ट,नैणी पौण्डार ब्लॉक उपाध्यक्ष प्रधान संगठन अगस्तमुनि, शिवानंद नोटियाल, महिपाल कण्डारी -डुंगर भटवाड़ी, मनीषादेवी जोला पाटियूं, सुनिता रावत – बीरौं देवल, अनूप सिंह – बरम्वाड़ी, धर्मेन्द्र – नागजगई, हरिमोहन गोस्वामी – भीरी, पुष्पा चमोला कौशलपुर, मनोज नेगी -क्यार्क बरसूड़ी, नरेंद्र सजवान-वष्टि, जगमोहन -फेरा, नरेन्द्र सजवाण बष्टी, मीना दैवी तिनसोली, ज्योति नैगी कण्डारा, कुलदीप बिष्ट जल ई सुरसाल हैं।
उपनल कर्मचारी संगठन ने दिया भाजपा को समर्थन
वहीं रुद्रप्रयाग उपनल कर्मचारी संगठन ने सीएम की जनसभा भाजपा प्रत्याशी को समर्थन दिया है। इनमें पंकज राणा जिला उपाध्यक्ष उपनल कर्मचारी संगठन जिला रुद्रप्रयाग नरेंद्र नेगी , पूनम देवी , आरती बुटोला शामिल रहे ।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ मंच पर भाजपा प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम, पार्टी उम्मीदवार श्रीमती आशा नौटियाल, जिला पंचायत अध्यक्ष, चंडी प्रसाद भट्ट, नीलकंठ भट्ट, कुलदीप रावत, कुलदीप नेगी, पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी उपस्थित थे।

shivani Rawat

Share
Published by
shivani Rawat

Recent Posts

Minister Joshi lays foundation stone for roads & drains in Salawala

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: Cabinet Minister Ganesh Joshi today laid the foundation…

7 hours ago

École celebrates Excellence, Creativity & Sporting Spirit on day 2 of Founders’ Day

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: École Globale International Girls’ School, Dehradun, celebrated the…

7 hours ago

बागेश्वर में झमाझम बारिश से बदला मौसम, उत्तराखंड में आज पहाड़ पर बर्फबारी का अलर्ट – myuttarakhandnews.com

देहरादून। उत्तराखंंड में कहीं-कहीं मौसम बिगड़ा हुआ है तो किसी जिले में धूप खिली है।…

7 hours ago

The Asian School holds 27th Junior Sports Day

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: The Asian School, Dehradun, celebrated its 27th Junior…

7 hours ago

माफी मांगने के बजाय इस्तीफा देना पसंद करूंगा: सुबोध उनियाल, दलेर मेहंदी विवाद के बीच वीडियो वायरल – myuttarakhandnews.com

देहरादून। पंजाबी गायक दलेर मेहंदी और उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के बीच कुंजापुरी…

11 hours ago

दिल्ली में नए वाहन नियम से उत्तराखंड रोडवेज की 200 बसें प्रभावित, 200 नई BS-6 बसें खरीदने की तैयारी – myuttarakhandnews.com

देहरादून। दिल्ली में वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए लागू किए गए नए वाहन नियमों…

11 hours ago