कैंट में घर घर निकल पड़े धस्मानाहु कुम चलाने वाली रानी चाहिए या सेवा करने वाला जन सेवक जनता तय कर ले-सूर्यकांत धस्माना

कैंट में घर घर निकल पड़े धस्मानाहु कुम चलाने वाली रानी चाहिए या सेवा करने वाला जन सेवक जनता तय कर ले-सूर्यकांत धस्माना
देहरादून : टिहरी की जनता को एक बार फिर चौथी बार पांच साल गायब रह कर ऐन चुनाव में हुक्म चलाने वाली रानी चाहिए या पांच साल जनता के बीच में रह कर सेवा करने वाला सेवक यह जनता को आगामी 19 अप्रैल को मतदान केंद्र में जा कर तय करना है , यह बात आज टिहरी लोकसभा क्षेत्र के कैंट की कांवली में आयोजित पद यात्रा के बाद आयोजित सभा को संबोधित करते हुए एआईसीसी सदस्य व उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कही। उन्होंने कहा कि जो सांसद पांच साल तो दूर की बात कोरोना जैसी महामारी की दोनों लहरों में जनता के बीच से गायब रहीं और लोग बिना ऑक्सीजन बिना दवा सड़कों पर भटकते रहे अस्पतालों में धकखे खाते रहे आज एक बार फिर वोट की खातिर जनता से वोट मांगती दिख रही हैं । श्री धस्माना ने कहा कि शर्म की बात यह है कि वो एक महारानी की तरह अपनी उपलब्धियों की जगह मोदी जी के नाम पर वोट देने का हुक्म जनता को दे रही हैं और दूसरी तरफ कांग्रेस प्रत्याशी जोत सिंह गुनसोला विनम्रता से सेवा का आश्वासन दे कर वोट के लिए आग्रह कर रहे हैं । उन्होंने कहा कि अब फैसला जनता को करना है कि उनको सेवक चाहिए या महारानी।
इस अवसर पर महनागर अध्यक्ष डॉक्टर जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि आज उत्तराखंड की जनता भाजपा के डबल इंजिन की सरकार से परेशान आ चुकी है , उन्होंने कहा कि केंद्र की सरकार ने अग्निपथ योजना ला कर पहाड़ के नौजवानों के रोजगार का सबसे बड़ा स्रोत खत्म कर दिया और राज्य सरकार ने भर्ती घोटाले से राज्य के युवाओं के साथ विश्वासघात किया। उन्होंने कहा कि इस लोकसभा चुनाव में पहाड़ के नौजवान भाजपा को सबक सिखाएंगे।
सभा को संबोधित करते हुए बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर प्रदीप जोशी ने कहा कि आज देश में चल रहा चुनाव लोकतंत्र को बचाने के चुनाव है और अगर भाजपा जीत जाएगी तो देश में फिर चुनाव शायद ही हों इसलिए लोकतंत्र को बचाने के लिए इंडिया गठबंधन को जिताना जरूरी है , सभा को बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष राजपाल पुंडीर, आनंद बहुगुणा, अवधेश कथीरिया, अनिता दास, सलीम अंसारी, राजेश पुंडीर, राम कुमार थपलियाल, प्रवीण कश्यप, इकराम आदि ने भी संबोधित किया

Sapna Rani

Share
Published by
Sapna Rani

Recent Posts

पुलिस स्मृति दिवस: शहीद जवानों को मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…

4 hours ago

ग्रीन इंडिया मिशन से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर, आजीविका संवर्धन पर रहेगा विशेष जोर –

देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…

4 hours ago

संस्कार और अनुशासन ही सफलता की असली कुंजी: मुख्यमंत्री धामी –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…

4 hours ago

विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव

राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…

6 hours ago

पौड़ी में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन और रोमांच का बनेगा नया केंद्र

नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…

7 hours ago