ढौंडियाल भ्रातृ मण्डल कल्याण समिति धूमधाम से मनाएगी अपना 23वां स्थापना दिवस





देहरादून। ढौंडियाल भ्रातृ मण्डल कल्याण समिति इस साल देहरादून में अपना 23वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाएगी। इस आशय की जानकारी समिति के सचिव प्रभाकर ढौंडियाल ने दी। प्रभाकर ने बताया कि उत्तराखंड में यह संभवतः सबसे बड़ी पारिवारिक संस्था है जिसमें देहरादून से ही अकेले तीन सौ से ज़्यादा परिवार जुड़े हैं। इस साल होली के मौके पर समिति ने होली मिलन का एक वृहद आयोजन किया था जिसमें 120 से ज़्यादा परिवारों के सदस्यों ने शिरकत की थी। इस बार पूरे देश में फैले ढौंडियाल परिवारों को आमंत्रित किया जा रहा है।
आपको बता दें कि इस संस्था का उद्देश्य देश भर में फैले ढौंडियाल परिवारों को एकत्र कर देवभूमि उत्तराखंड के विकास में उनकी भूमिका और ग्राम विकास की ओर कार्य करने का है। सचिव प्रभाकर ने बताया कि समिति की कार्यकारिणी की बैठक में निर्णय लिया गया कि ढौंडियाल भ्रातृ मंडल कल्याण समिति अपनी तरह की क्षेत्रीय समितियों के साथ सामंजस्य बिठाकर प्रदेश और जनहित के मुद्दों पर कार्य करेगी। इसमें समाज कल्याण और ग्राम विकास मुख्य उद्देश्य है।

shivani Rawat

Share
Published by
shivani Rawat

Recent Posts

विधानसभा निर्वाचन-2027ः देहरादून के 12,500 दिव्यांग मतदाताओं की होगी मतदाता सूची में मैपिंग

मतदान के दौरान मिलेंगी सुगम एवं सुलभ सुविधाएं, 30 नवंबर तक पूरा होगा विशेष अभियान…

1 hour ago

अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का बुलडोजर, दो प्रतिष्ठान सील

डोईवाला में 60-65 बीघा जमीन पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, मैगी प्वाइंट और पुरुकुल रोड पर…

3 hours ago

Minister Joshi lays foundation stone for roads & drains in Salawala

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: Cabinet Minister Ganesh Joshi today laid the foundation…

13 hours ago

École celebrates Excellence, Creativity & Sporting Spirit on day 2 of Founders’ Day

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: École Globale International Girls’ School, Dehradun, celebrated the…

13 hours ago

बागेश्वर में झमाझम बारिश से बदला मौसम, उत्तराखंड में आज पहाड़ पर बर्फबारी का अलर्ट – myuttarakhandnews.com

देहरादून। उत्तराखंंड में कहीं-कहीं मौसम बिगड़ा हुआ है तो किसी जिले में धूप खिली है।…

13 hours ago