उत्तराखंड
Share0
देहरादून। IAS दिलीप जावलकर उत्तराखंड के नए गृह सचिव होंगे। चुनाव आयोग ने तीन नामों के पैनल में से जावलकर के नाम पर मुहर लगाई है। आईएएस दिलीप जावलकर सचिव वित्त का दायित्व देख रहे हैं। आयोग के निर्देश पर सचिव शैलेश बगोली से प्रभार हटाया गया था।
चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर उत्तराखंड के गृह सचिव शैलेश बगोली को हटा दिया था। इसके बाद नए गृह सचिव के लिए राज्य के पैनल की ओर से तीन नामों का प्रस्ताव आयोग को भेजा गया। जिसके बाद आयोग नए गृह सचिव पर निर्णय लिया। बताया गया कि गृह सचिव शैलेश बगोली को हटाने का एक कारण ये भी है कि वह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के भी सचिव हैं। मुख्यमंत्री का सचिव या प्रमुख सचिव किसी भी आम चुनाव में ऐसे पद पर नहीं रह सकता, जो चुनाव प्रक्रिया से सीधे जुड़ा हो।आईएएस अधिकारी शैलेश बगोली सचिव गृह के साथ ही कारागार व मुख्यमंत्री के सचिव की भी जिम्मेदारी संभाल रहे थे। राज्य में सुरक्षा व्यवस्था को व्यवस्थित करने की जिम्मेदारी गृह विभाग की होती है, लेकिन चुनाव के दौरान गृह विभाग की जिम्मेदारी और अधिक बढ़ जाती है।
Share0
एसआईआर प्रशिक्षण में राजनीतिक दलों, बीएलओ और प्रशासन को दी गई जिम्मेदारी, लोकतंत्र की मजबूती…
हरिद्वार: उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता यानी यूसीसी लागू होने के बाद हलाला और तीन…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Dehradun Former governor of Maharashtra and former chief minister of Uttarakhand,…
चार साल में 30 हजार युवाओं को मिली सरकारी नौकरी देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी…
LPG Gas Cylinder Price Today 18 May 2026: ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच तनाव…
दूरस्थ इलाकों तक पहुंचेगी त्वरित चिकित्सा सुविधा देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एचडीएफसी बैंक…