दिनेश अग्रवाल ने समर्थको समेत बीजेपी का दामन थामा, कांग्रेस ने 6 साल के लिए किया निष्कासित
उत्तराखंड बीजेपी से आज की बड़ी खबर
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश अग्रवाल ने समर्थको संग बीजेपी का दामन थामा
दिनेश अग्रवाल को जॉइनिंग कराने के लिए महेंद्र भट्ट, त्रिवेंद्र सिंह रावत, रमेश पोखरियाल निशंक, सुबोध उनियाल और मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल मौजूद रहे
इस अवसर पर तमाम भाजपा के नेताओं ने दिनेश अग्रवाल का स्वागत किया वही दिनेश अग्रवाल ने भी सभी बीजेपी के नेता और कार्यकर्ताओं का धन्यवाद दिया
उनके अनुसार प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री धामी के विकास परक काम से प्रेरित होकर उन्होंने आज समर्थकों के साथ बीजेपी का दामन थामा है उनके अनुसार वह पार्टी में निष्ठा के साथ उन्हें जो भी काम दिया जाएगा उसको निभाने का काम करेंगे
वही कांग्रेस प्रदेश संगठन ने उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति ने पूर्व मंत्री एवं पीसीसी सदस्य दिनेश अग्रवाल एवं नगर निगम पार्षद राजेश परमार को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते तत्काल प्रभाव से पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 6 वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया है।
उपरोक्त जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष संगठन एवं प्रशासन मथुरादत्त जोशी ने बताया कि दिनेश अग्रवाल एवं राजेश परमार लम्बे समय से पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त हैं जिसे पार्टी नेतृत्व ने गम्भीरता से लेते हुए उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें 6 वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।
देहरादून, : देश के दूसरे सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, पंजाब नैशनल बैंक के…
देहरादून, : देश के दूसरे सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, पंजाब नैशनल बैंक के…
देहरादून। दून में महिला जज ने रैपिडो चालक पर छेड़छाड़, अपहरण के प्रयास और धमकी…
Chief Minister Dhami attends Dussehra Festival at Parade Ground my uttarakhand news Bureau Dehradun, 20…
By OUR STAFF REPORTER Dehradun, 20 Oct: Uttarakhand Cabinet Minister for Tourism, Religious Affairs and…
देहरादून। उत्तराखंड में कुछ दिनों तक मौसम साफ रहने के बाद अब एक बार फिर…