उत्तराखण्ड के पुलिस महानिदेशक पहुंचे श्री केदारनाथ धाम… – my uttarakhand news

उत्तराखंडधर्म–संस्कृति

Share0

*सुरक्षा व्यवस्थाओं व यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लेकर दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश*
देहरादून ,अभिनव कुमार पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड महोदय श्री केदारनाथ धाम की सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेने हेतु पहुंचे। इस दौरान उनके द्वारा ड्यूटी पर नियुक्त पुलिस बल को श्रद्धालुओं के साथ सौम्य व्यवहार करने के निर्देश दिए गए। केदारनाथ धाम मन्दिर परिसर में 50 मीटर की दूरी पर वीडियोग्राफी एवं सोशल मीडिया रील्स बनाने वालों पर सख्ती करने के निर्देश दिए गए ताकि मन्दिर दर्शन के लिए आये श्रद्धालुओं को दिक्कत न हो। श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोपरि है ऐसे में इस बात का ध्यान अवश्य रहे कि किसी भी प्वाइंट पर अनावश्यक भीड़ न हो। भीड़ प्रबन्धन एवं प्रभावी लाइन व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए। केदारनाथ धाम में नियुक्त पुलिस बल बल के साथ संवाद स्थापित कर व उनकी ब्रीफिंग कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। सभी को पूर्ण निष्ठा के साथ कर्तव्य निर्वहन करने के निर्देश दिए गए।पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड ने कहा कि आज चार धाम यात्रा के अन्तर्गत केदारनाथ धाम के कपाट खुले हुए आज दसवां दिन है। इस अवसर यात्रा व्यवस्थाओं को देखने मैं स्वयं आया था। इस बार अभी तक जो भीड़ आई है प्रतिदिन तीस हजार से भी अधिक श्रद्धालु दर्शन करके जा रहे हैं। निश्चित रूप से यहां पर जो भी मंदिर व्यवस्था से जुड़ी हुई सारी एजेंसियां हैं, बद्री केदार मंदिर समिति, जिला प्रशासन, पुलिस, एनडीआरएफ एसडीआरएफ, आईटीबीपी, स्वास्थ्य विभाग, पर्यटन विभाग, सूचना विभाग है, सारी टीमें जिस तालमेल के साथ कार्य कर रही हैं, एक बहुत अच्छा उदाहरण है। आने वाले दिनों में भीड़ के दबाव को देखते हुए हमारी कोशिश रहेगी कि यहां पर जो भी पुलिस व्यवस्था है, उसको और सुदृढ़ किया जाए जिससे यात्रियों के लिए हम और बेहतर से बेहतर व्यवस्था कर सकें।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डाॅ0 विशाखा अशोक भदाणे, पुलिस उपाधीक्षक केदारनाथ यात्रा अविनाश वर्मा, चौकी प्रभारी केदारनाथ मंजुल रावत सहित पुलिस, पीएसी, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ के जवान मौजूद रहे।

Share0

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

आबकारी विभाग की दबिश से मचा हड़कंप, होमस्टे से शराब बरामद; एक गिरफ्तार –

 देहरादून। जनपद में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी…

26 minutes ago

नकरौंदा के होमस्टे में आबकारी विभाग का छापा, अंग्रेजी-देशी शराब और बीयर बरामद; एक गिरफ्तार –

 देहरादून। जनपद में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी…

32 minutes ago

मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित

मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग के सुदृढ़ीकरण और कार्मिकों के कल्याण के लिए की आठ घोषणाएं…

1 hour ago

विशेष दिव्यांग शिविर में 42 दिव्यांगजनों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाए गए, 07 नए बैंक खाते खोले गए

देहरादून। जिलाधिकारी देहरादून के निर्देशों के क्रम में बुधवार दिनांक 21 अक्टूबर, 2026 को गांधी…

2 hours ago

23 अक्टूबर से शुरू होगी ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच

एडीएम ने तैयारियों की समीक्षा कर सुरक्षा, अग्निशमन और स्वास्थ्य व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने…

2 hours ago