Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में आसमान से बरस रही आफत, कई जिलों में उफान पर नदी-नाले – myuttarakhandnews.com

उत्तराखंड में पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक आसमान से आफत बरस रही है, प्रदेश के अलग-अलग जिलों के तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं. राजधानी देहरादून में एक डिलीवरी बॉय को कैनाल रोड स्थित उफनते नाले ने अपनी चपेट में ले लिया, हालांकि, स्थानीय लोगों की साहस से उसकी जान बच गई. वहीं, टपकेश्वर महादेव मंदिर के पास स्थित तमसा नदी भी उफान पर आ गई.
नैनीताल जिले के रामनगर में शनिवार सुबह टेढ़ा रोड पाटकोट मार्ग पर लगातार बारिश की वजह से पास का नाला उफान पर आ गया. पानी का बहाव इतना तेज था कि वाहन चालकों को अपनी गाड़ियां रोककर सुरक्षित जगह इंतजार करना पड़ा, जिसके चलते दोनों तरफ करीब दो घंटे तक गाड़ियों की लंबी कतारें लगी रहीं.
बागेश्वर में भूस्खलन से गांव में दहशतबागेश्वर जिले के कपकोट क्षेत्र में सबसे चिंताजनक स्थिति देखने को मिली, यहां के लखमारा गांव की पहाड़ी पर पिछले दो दिनों से लगातार भूस्खलन हो रहा है जिसने ग्रामीणों की रातों की नींद उड़ा दी. पहाड़ी से मलबा, बड़े बड़े पत्थर और उखड़े हुए पेड़ लगातार नीचे लखमारा गधेरे में गिर रहे हैं. इसी भूस्खलन का असर पूरे कपकोट क्षेत्र पर पड़ा है, मलबा गिरने से यहां की कुल नौ ग्रामीण सड़कें पूरी तरह बंद हो चुकी हैं, जिससे कई गांवों का आपस में संपर्क कट गया है.
बारिश से अभी राहत मिलने के आसार नहींहालांकि, उत्तराखंड के लोगों को बारिश से राहत फिलहाल मिलती दिखाई नहीं दे रही है, मौसम विभाग ने आगे भी राहत की उम्मीद नहीं जताई है. विभाग के अनुसार राज्य के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक जारी रह सकती है, खास तौर पर रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, चमोली, नैनीताल और बागेश्वर जिलों के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है. इसके अलावा राज्यभर में तेज गरज के साथ आकाशीय बिजली गिरने और बारिश के अचानक तीव्र रूप लेने की आशंका भी जताई गई है.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

Minister Joshi lays foundation stone for roads & drains in Salawala

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: Cabinet Minister Ganesh Joshi today laid the foundation…

6 hours ago

École celebrates Excellence, Creativity & Sporting Spirit on day 2 of Founders’ Day

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: École Globale International Girls’ School, Dehradun, celebrated the…

7 hours ago

बागेश्वर में झमाझम बारिश से बदला मौसम, उत्तराखंड में आज पहाड़ पर बर्फबारी का अलर्ट – myuttarakhandnews.com

देहरादून। उत्तराखंंड में कहीं-कहीं मौसम बिगड़ा हुआ है तो किसी जिले में धूप खिली है।…

7 hours ago

The Asian School holds 27th Junior Sports Day

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: The Asian School, Dehradun, celebrated its 27th Junior…

7 hours ago

माफी मांगने के बजाय इस्तीफा देना पसंद करूंगा: सुबोध उनियाल, दलेर मेहंदी विवाद के बीच वीडियो वायरल – myuttarakhandnews.com

देहरादून। पंजाबी गायक दलेर मेहंदी और उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के बीच कुंजापुरी…

10 hours ago

दिल्ली में नए वाहन नियम से उत्तराखंड रोडवेज की 200 बसें प्रभावित, 200 नई BS-6 बसें खरीदने की तैयारी – myuttarakhandnews.com

देहरादून। दिल्ली में वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए लागू किए गए नए वाहन नियमों…

10 hours ago