Latest posts by Sapna Rani (see all)Himachal-Haryana Weather Update: हिमाचल प्रदेश में मानसून ने एक बार फिर अपनी रफ्तार पकड़ ली है. आलम यह है कि राज्य के अधिकांश जिलों में झमाझम बारिश हो रही है. इस बीच मौसम विभाग ने चेतावनी देते हुए बताया है कि हिमाचल प्रदेश में अगल 6 दिन पूरे प्रदेश में मौसम खराब रहने वाला है. तीन अगस्त तक भारी बारिश की आशंका है और इसको लेकर 9 जिलों में अलर्ट जारी किया गया है. वहीं हरियाणा में भी 30 जुलाई तक प्रदेश के अधिकतर इलाकों में बारिश होने की संभावना है. इस दौरान हरियाणा में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है.30 जुलाई को आईएमडी ने हिमाचल में येलो अलर्ट जारी किया है. जबकि 31 जुलाई को ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इसके बाद 1 अगस्त से 3 अगस्त तक दोबारा येलो अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के मुताबिक 31 जुलाई को सिरमौर, कांगड़ा, बिलासपुर और ऊना जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.शिमला स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने भारी बारिश की आशंका को ध्यान में रखते हुए प्रदेश के लोगों के साथ-साथ सैलानियों को एहतियात बरतने को कहा गया है. साथ ही लोगों को नदी-नालों के आसपास नहीं जाने की सलाह दी गई है. बता दें कि हिमाचल प्रदेश में मानसून ने 27 जून को दस्तक दी थी. मौसम विभाग के मुताबिक अभी तक मानसून की सामान्य से 33 फीसदी कम बारिश हुई है.वहीं हरियाणा में मानसून के असर की बात करें तो हरियाणा में अभी महज 25 फीसदी बारिश हुई है. हरियाणा में 1 जून से 27 जुलाई तक 113.4 एमएम बारिश हुई है. जबकि औसत बारिश 184.9 एमएम है. हरियाणा के कुल 16 जिले तो ऐसे हैं, जहां बारिश सामान्य से भी बहुत कम हुई है. चंडीगढ़ मौसम विभाग ने हरियाणा में 31 जुलाई तक बारिश की संभावना जताई है.
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: Cabinet Minister Ganesh Joshi today laid the foundation…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: École Globale International Girls’ School, Dehradun, celebrated the…
देहरादून। उत्तराखंंड में कहीं-कहीं मौसम बिगड़ा हुआ है तो किसी जिले में धूप खिली है।…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: The Asian School, Dehradun, celebrated its 27th Junior…
देहरादून। पंजाबी गायक दलेर मेहंदी और उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के बीच कुंजापुरी…
देहरादून। दिल्ली में वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए लागू किए गए नए वाहन नियमों…