Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में कैबिनेट विस्तार और बीजेपी चीफ बदलने की चर्चा तेज, हाईकमान के फैसले का इंतजार – Uttarakhand

Discussion on cabinet expansion and change of BJP chief intensifies in Uttarakhand, awaiting decision of high commandइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)Uttarakhand Politics: उत्तराखंड में इन दिनों राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार में कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफे के बाद कैबिनेट विस्तार की चर्चाएं जोरों पर हैं. इसके साथ ही प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष को बदलने को लेकर भी सियासी अटकलें लगाई जा रही हैं. इन दोनों अहम फैसलों पर प्रदेशभर की नजरें दिल्ली पर टिकी हुई हैं, जहां बीजेपी हाईकमान इस पर मंथन कर रहा हैउत्तराखंड सरकार में इस समय कैबिनेट के पांच पद खाली हैं. राज्य में कुल 12 मंत्री बनाए जा सकते हैं, लेकिन वर्तमान में केवल सात मंत्री ही कार्यरत हैं. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पास अकेले 50 से अधिक विभागों की जिम्मेदारी है, जिससे मंत्रिमंडल विस्तार की आवश्यकता महसूस की जा रही है.कैबिनेट विस्तार की चर्चाओं के बीच कुछ मौजूदा मंत्रियों के हटने की भी संभावनाएं जताई जा रही हैं. माना जा रहा है कि हाईकमान मंत्रिमंडल में युवा और नए चेहरों को मौका दे सकता है. इसके लिए मुख्यमंत्री धामी खुद दिल्ली जाकर हाईकमान से मुलाकात कर चुके हैंकैबिनेट विस्तार की चर्चाओं के बीच मुख्यमंत्री धामी के साथ कई विधायकों को भी दिल्ली बुलाया गया. इनमें केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल, हरिद्वार जिले की रानीपुर विधानसभा सीट से विधायक आदेश चौहान, रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा, देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी, धनौल्टी विधायक प्रीतम पंवार, राजपुर रोड विधायक खजान दास, गदरपुर विधायक अरविंद पांडेय और रुद्रपुर विधायक शिव अरोड़ा शामिल हैं. इन नेताओं ने दिल्ली में बीजेपी के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम से मुलाकात की. विधायकों का दिल्ली दौरा यह संकेत दे रहा है कि कैबिनेट विस्तार जल्द ही हो सकता है और पार्टी कुछ नए चेहरों को मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंप सकती हैकैबिनेट विस्तार के साथ ही उत्तराखंड में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष को बदले जाने की भी चर्चाएं जोरों पर हैं. वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट राज्यसभा सांसद बनने के बाद नई जिम्मेदारियों में व्यस्त हैं. ऐसे में प्रदेश बीजेपी की कमान किसी नए नेता को सौंपे जाने की संभावना जताई जा रही है.इस पद के लिए कई नाम चर्चा में हैं, जिनमें हरिद्वार से विधायक आदेश चौहान, रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा, खजान दास और धनौल्टी विधायक प्रीतम पंवार के नाम शामिल हैं. हालांकि, अंतिम फैसला दिल्ली में बीजेपी हाईकमान को लेना हैकिसी नए चेहरे की ताजपोशी!कैबिनेट विस्तार और प्रदेश अध्यक्ष बदलने को लेकर प्रदेश के बीजेपी नेताओं की धड़कनें तेज हो गई हैं. सभी की नजरें दिल्ली हाईकमान के फैसले पर टिकी हुई हैं. माना जा रहा है कि हाईकमान जल्द ही इस पर अंतिम निर्णय ले सकता है. राजनीतिक जानकारों का मानना है कि कैबिनेट विस्तार में युवा चेहरों को मौका मिलने की संभावना है, जबकि प्रदेश अध्यक्ष पद पर भी किसी नए चेहरे की ताजपोशी हो सकती हैउत्तराखंड में कैबिनेट विस्तार और प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष को बदलने की अटकलों से सियासी पारा चढ़ा हुआ है. मुख्यमंत्री धामी और विधायकों का दिल्ली दौरा इस बात का संकेत है कि जल्द ही बड़े फैसले हो सकते हैं. प्रदेशभर के नेताओं की निगाहें बीजेपी हाईकमान पर टिकी हैं, जो आने वाले दिनों में राज्य की सियासत का रुख तय करेगा.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

राजपुर रोड पर कार से तमंचा लहराने वाले तीन युवक हिरासत में, जांच में निकली खिलौना पिस्टल – myuttarakhandnews.com

  सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई दून पुलिस, दशहरा…

5 minutes ago

बदलते शैक्षिक परिदृश्य में सकारात्मक दृष्टिकोण और नवाचार के साथ कार्य करें अधिकारी: अपर निदेशक गढ़वाल

उप शिक्षाधिकारियों की मंडल स्तरीय समीक्षा बैठक और अभिमुखीकरण कार्यशाला आयोजित पौड़ी-  शिक्षा विभाग की…

33 minutes ago

नार्को टेस्ट के लिए सहमति के बाद कोर्ट ने दिया वक्त, उर्मिला से कहा- एक बार और विचार कर लें, 26 अक्टूबर को फिर होगी कार्रवाई – myuttarakhandnews.com

देहरादून। अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित वीआईपी की पहचान को लेकर सीबीआई ने जांच तेज…

42 minutes ago

उत्तराखंड में खिलाड़ियों की यात्रा होगी आसान, रोडवेज बसों में मुफ्त सफर कर सकेंगे पुरस्कार विजेता – myuttarakhandnews.com

देहरादून। उत्तराखंड में खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए धामी कैबिनेट ने अहम फैसले लिए…

49 minutes ago

अंकिता भंडारी केस: सुरेश राठौड़ ने नार्को टेस्ट के लिए दी सहमति, उर्मिला सनावर भी पहुंचीं CBI कोर्ट – myuttarakhandnews.com

देहरादून। उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित वीआईपी की पहचान को लेकर उठ…

55 minutes ago

पल्टन बाजार में सुबह 11 से शाम 7 बजे तक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित

जनसुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन सख्त व्यस्त बाजारों में अतिक्रमण के विरुद्ध…

1 hour ago