Latest posts by Sapna Rani (see all)हल्द्वानी: आरोपित भाजपा नेता एक प्रमुख पद पर कार्यरत हैं और कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच प्रारंभ कर दी है। बीते शनिवार को कोतवाली पहुंची एक महिला कर्मचारी ने आरोप लगाया कि कुछ साल पहले उसके पति की मृत्यु हो गई थी। वर्ष 2021 में रोजगार की तलाश में उसने एक प्रमुख भाजपा नेता के पास संपर्क किया, जिसने उसे आउटसोर्स के माध्यम से नौकरी पर रखा। कुछ समय बाद नेता ने उसे नियमित नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया और उसका फोन नंबर लिया। 10 नवंबर 2021 को नेता ने उसे काठगोदाम नरीमन चौराहा के पास एक होटल में बुलाया जहां उसने नौकरी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।जान से मारने की धमकी देकर कई बार बनाए सम्बन्धआरोपी नेता ने यह बात किसी को बताने पर नौकरी से निकालने की धमकी दी जिसके चलते महिला चुप रही। फिर भी आरोपी नेता ने उसे कार्यालय में बुलाकर गलत तरीके से छूआ और धमकी दी कि उसके पास अश्लील फोटो और वीडियो हैं। वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर नेता ने 26 दिसंबर 2021 सहित कई बार शारीरिक संबंध बनाए। मना करने पर आरोपी ने चालक के माध्यम से जान से मारने की धमकी दी। महिला ने पुलिस को धमकी की व्हाट्सएप चैट भी सौंपी है। आरोपी ने बच्चों और उसे जान से मारने की भी धमकी दी है। पीड़िता ने अपने बयान पुलिस के समक्ष दर्ज कराए हैं और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Kedartal Rescue Operation: हिमस्खलन के बाद लापता आठ पर्वतारोहियों की तलाश तेज, मिले बैग और…
मतदान के दौरान मिलेंगी सुगम एवं सुलभ सुविधाएं, 30 नवंबर तक पूरा होगा विशेष अभियान…
डोईवाला में 60-65 बीघा जमीन पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, मैगी प्वाइंट और पुरुकुल रोड पर…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: Cabinet Minister Ganesh Joshi today laid the foundation…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: École Globale International Girls’ School, Dehradun, celebrated the…
देहरादून। उत्तराखंंड में कहीं-कहीं मौसम बिगड़ा हुआ है तो किसी जिले में धूप खिली है।…