देहरादून में फल को लेकर विवाद बना सांप्रदायिक तनाव, महिला दुकानदार से मारपीट, पीएसी तैनात – myuttarakhandnews.com

देहरादून: होली की शाम देहरादून के गांधीग्राम क्षेत्र में फलों की बिक्री को लेकर हुआ मामूली विवाद सांप्रदायिक तनाव में बदल गया। आरोप है कि फल में कमी निकालकर वापस करने आए कुछ युवकों ने महिला दुकानदार के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। घटना के बाद दोनों समुदायों के लोग आमने-सामने आ गए और मौके पर पथराव व हंगामे की स्थिति बन गई। हालात को देखते हुए क्षेत्र में पीएसी तैनात कर दी गई है। पुलिस ने मामले में नामजद आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार बुधवार शाम लक्ष्मण चौक चौकी क्षेत्र के गांधीग्राम मोहल्ले में यह घटना हुई। पीड़िता रेशमा बाला सोनकर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपनी फल की दुकान पर बैठी थीं। तभी एक 16-17 वर्षीय किशोर उनकी दुकान से फल खरीदकर ले गया। कुछ देर बाद वह वापस लौटा और फलों में कमी निकालते हुए गाली-गलौज करने लगा।
थप्पड़ बरसाए, सड़क पर धक्का दिया
आरोप है कि किशोर ने सारे फल महिला के ऊपर फेंक दिए और अपने साथियों को बुलाकर मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान महिला को थप्पड़ मारे गए और सड़क पर धक्का दे दिया गया। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए, जिससे क्षेत्र में तनाव फैल गया। स्थिति पथराव और बड़े बवाल तक पहुंचने लगी।
पुलिस ने संभाला मोर्चा
घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली नगर पुलिस भारी बल के साथ मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर स्थिति को नियंत्रित किया।
सीओ सिटी स्वप्निल मुयाल ने बताया कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पीएसी तैनात की गई है। महिला की शिकायत के आधार पर आरोपी पिंटू (चप्पल वाला) और सलीम (होटल वाला) समेत अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Post Views: 1

Post navigation

pooja Singh

Recent Posts

उच्च शिक्षा मंत्री डाॅ. रावत ने नवनियुक्त केन्द्रीय शिक्षा मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात

459 करोड़ से एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय में अनुसंधान संरचना होगी सुदृढ- रावत  एनआईटी श्रीनगर के…

5 minutes ago

कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे- जिलाधिकारी

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर एसआईआर आपत्ति…

1 hour ago

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: उफान पर गंगा और अलकनंदा, 132 सड़कें बंद, 5 जिलों में येलो अलर्ट जारी

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…

1 hour ago

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई वन भूमि हस्तांतरण की बैठक

जिलाधिकारी ने लंबित प्रकरणों में तेजी, समयबद्ध फॉलोअप और विभागीय समन्वय सुनिश्चित करने के दिए…

2 hours ago

देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 5 की मौत

एक गंभीर घायल टिहरी। टिहरी जिले के देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

2 hours ago