उत्तराखंड
Share0
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
केंद्रीय विद्यालय सवाड़ में शिक्षण कार्य शुरु करने को लेकर जिला प्रशासन ने कवायद तेज कर दी है। जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को सवाड़ गांव में केंद्रीय विद्यालय संचालन की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई। इस दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालय से पूर्व केंद्रीय विद्यालय संगठन मानकों के अनुसार किए गए कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने विद्यालय में 2026-27 शिक्षण सत्र में शिक्षण कार्य शुरु करने पर जोर देते हुए अधिकारियों को सभी कार्य समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
चमोली जनपद के देवाल ब्लॉक के सैन्य बाहुल्य गांव संवाड़ में केंद्रीय विद्यालय के संचालन को लेकर जिला प्रशासन ने कवायद तेज कर दी है। जिसके तहत यहां केंद्रीय विद्यालय संगठन की आवश्यकता के अनुरूप जहां गांव में वैकल्पिक व्यवस्था के तहत विद्यालय संचालन की व्यवस्थाएं पूर्ण की जा रही हैं। वहीं ग्रामीणों की ओर से विद्यालय भवन के स्थाई निर्माण हेतु शिक्षा विभाग को 103 नाली भूमि भी हस्तांतरित कर दी गई है।
विद्यालय का संचालन शैक्षिक सत्र 2026-27 में शुरू करने को लेकर जिलाधिकारी ने शुक्रवार को शिक्षा विभाग, ग्रामीण निर्माण विभाग, अग्निशमन विभाग और तहसील प्रशासन के अधिकारियों की बैठक ली।
Share0
Pic: Bhumesh Bharti Dr Dhal Singh Bisen sworn-in as Governor of Uttarakhand By OUR STAFF…
देहरादून: उत्तराखंड के मदरसों में अब शुक्रवार की जगह रविवार को साप्ताहिक छुट्टी करने की…
By OUR STAFF REPORTER Dehradun, 19 Oct: Cabinet Minister, Medical Education, Health and Forests, Subodh…
By OUR STAFF REPORTER Mussoorie, 19 Oct: Reaching the hospital has become a major challenge…
By OUR STAFF REPORTER Srinagar (Garhwal), 19 Oct: Prof. Shri Prakash Singh, Vice-Chancellor of Hemvati…
Dr Ambedkar’s vision for Agriculture, Land Reforms, and Rural Development discussed By OUR STAFF REPORTER…