गुरुवार 12 सितंबर 2024 को 17 यात्रियों का दल एक वाहन से बदरीनाथ के दर्शन कर वापस लौट रहा था, सैकोट में जाम लगने के कारण वाहन जाम में फंस गया।इसी समय एक महिला ने देखा कि ड्राइवर बेहोश हो रहा है और उसका पैर ब्रेक से हट रहा है।ऐसे में महिलाओं ने वाहन चालक को स्टेयरिंग से हटाया और वाहन को बंद किया ।आसपास के लोगों ने चालक को प्राथमिक उपचार की भी कोशिश की लेकिन वाहन चालक को होश नहीं आया ।तबियत बिगड़ती देख वाहन में सवार महिला यात्री उपल शर्मा ने तुरंत स्टेयरिंग संभाला और वाहन को करीब 30 किलोमीटर दूर कर्णप्रयाग तक पहुंचाया लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही चालक गाजियाबाद निवासी गोपाल शर्मा दम तोड़ चुका था ।कर्णप्रयाग अस्पताल के चिकित्सक रोहित मिंगवाल ने बताया कि चालक की अस्पताल पहुंचने से पहले की मौत हो चुकी थी। मौत का कारण प्रथम दृष्टया हार्टअटैक हो सकता है। पोस्टमार्टम के बाद ही सही कारणों का पता लग सकेगा।
वहीं, पुलिस थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
Post Views: 1
Post navigation
चमोली : जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में जिला सभागार, गोपेश्वर में जिला सड़क सुरक्षा…
देहरादून : लगातार हो रही बरसात के दौरान नदी किनारे रह रहे लोगों की सुरक्षा…
459 करोड़ से एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय में अनुसंधान संरचना होगी सुदृढ- रावत एनआईटी श्रीनगर के…
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर एसआईआर आपत्ति…
देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…
हाईकोर्ट शिफ्टिंग को लेकर वकीलों में आक्रोश, नैनीताल बार एसोसिएशन अब उठाएगा ये कदम |…