चमोली:-बद्रीनाथ विधानसभा से पूर्व कॉंग्रेस विधायक और कैबिनैट मंत्री रहें भाजपा नेता राजेंद्र भंडारी की धर्मपत्नी रजनी भंडारी को शासन द्वारा ज़िला पंचायत चमोली के प्रशासक पद से बर्खास्त कर दिया है ,शाशन आदेश के अनुसार अब चमोली के ज़िलाधिकारी ये चार्ज देखेंगे ।बताते चले कि लोकसभा चुनावों के दौरान कॉंग्रेस नेता राजेंद्र भंडारी ने अपनी विधायकी से त्यागपत्र दे भाजपा का दामन थामा था , उपचुनाव में भंडारी ने भाजपा से दावेदारी भी की थी,लेकिन उन्हें कांग्रेस के प्रत्याशी लखपत बुटोला से हार का सामना करना पड़ा था।
सचिव पंचायतीराज चन्द्रेश यादव के द्वारा जारी आदेश में लिखा कि चमोली के पूर्ववर्ती ज़िला पंचायत अध्यक्ष कार्यकाल में श्री नंदादेवी राजजात यात्रा वर्ष 2012-13 हेतु कार्यों के निविदा आमंत्रण एवं निविदा आवंटन में अनियमितताओं के शिकायती जॉच प्रकरण में जिलाधिकारी चमोली तत्कालीन प्रशासक,जिला पंचायत,चमोली द्वारा प्रकरण की जाँच करते हुये अपने पत्र संख्या-491 दिनांक 03 जून, 2014 के माध्यम से जाँच आख्या उपलब्ध कराई गई। जॉच आख्या में निविदा के सापेक्ष जारी की गयी स्वीकृति के सम्बन्ध में “उत्तराखण्ड अधिप्राप्ति नियमावली, 2008” में निहित प्राविधानों के स्पष्ट उल्लघंन तथा वित्तीय हानि होने की पुष्टि होने के दृष्टिगत शासन के उक्त आदेश संख्या-10/ XII (2)/2024-90 (10) 2015 दिनांक 10 जनवरी, 2024 के द्वारा रजनी भण्डारी को जिला पंचायत अध्यक्ष के पदीय दायित्वों से हटाया गया।
उक्त आदेश दिनांक 10 जनवरी, 2024 के विरुद्ध रजनी भण्डारी द्वारा उच्च न्यायालय, नैनीताल में याचिका संख्या- 242/2024 (एम०एरा०), रजनी भण्डारी बनाम उत्तराखण्ड राज्य एवं अन्य दायर की गई, जिसमें न्यायालय द्वारा दिनांक 31 जनवरी, 2024 को सुनवाई करते हुए शासन के उक्त आदेश दिनांक 10 जनवरी, 2024 पर रोक लगाते हुये प्रतिशपथ-पत्र दाखिल करने के आदेश पारित किये गये।
Post Views: 9
Post navigation
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 21 Oct: Chief Secretary Anand Bardhan on Wednesday emphasised the…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 21 Oct: Art India Academy of Performing Arts, Dehradun observed…
नई दिल्ली; हिमालय ऊपर से शांत दिखता है. पहाड़ हरे-भरे हैं. नदियां बह रही हैं.…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 21 Oct: As in previous years, REACH (Rural Entrepreneurship for…
The TonsBridge School celebrates 14th Founders’ Day with “Dharohar – The Legacy of Ancient India”…
CM pays tribute to Martyrs on Police Commemoration Day my uttarakhand news Bureau Dehradun, 21…